Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: हिमाचल में ठंड का कहर बरसा, इन सात जिलों में धुंध छाने का यलो अलर्ट हुआ जारी

प्रदेश में लाहुल स्पीति के सथानों कुफरी व नारकंडा को छोड़ मंगलवार ऊना में सबसे ठंडा दिन रहा। सीजन में सबसे कम अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आठ जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं। धुंध के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

By Jagran News Edited By: Paras PandeyUpdated: Wed, 03 Jan 2024 02:23 AM (IST)
Hero Image
सात जिलों में धुंध छाने का यलो अलर्ट

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में लाहुल स्पीति के सथानों, कुफरी व नारकंडा को छोड़ मंगलवार ऊना में सबसे ठंडा दिन रहा। सीजन में सबसे कम अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आठ जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।

हालांकि, कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं। आठ जनवरी तक मंडी, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। 

धुंध के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। धुंध के कारण न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान कल्पा में 11.7, रिकांगपिओ व शिमला का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस) स्थान न्यूनतम अधिकतमशिमला 4.6 14.6सुंदरनगर 1.6 21.0भुंतर 0.7 21.4कल्पा -1.0 11.7धर्मशाला 7.2 21.0ऊना 5.8 11.6नाहन 6.1 16.2केलंग,-8.7,5.9सोलन 1.8 18.5