Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: Snowfall का मजा लेंगे पर्यटक, हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी बर्फबारी; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

हिमाचल प्रदेश में लगातार धूप खिलने से शिमला व डलहौजी की रातें सभी स्थानों से सबसे ज्यादा गर्म दर्ज की जा रही हैं। जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान जमावबिंदु (Himachal Winter Weather) से नीचे दर्ज किया जा रहा है। 22 व 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर होगा। इसके कारण एक दो स्थानों पर प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal) व वर्षा की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Thu, 21 Dec 2023 08:37 AM (IST)
Hero Image
Snowfall का मजा लेंगे पर्यटक, हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी बर्फबारी

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में लगातार धूप खिलने से शिमला व डलहौजी की रातें सभी स्थानों से सबसे ज्यादा गर्म दर्ज की जा रही हैं।

जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान जमावबिंदु (Himachal Winter Weather) से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शिमला में मैदानी क्षेत्रों से दो से तीन गुणा ज्यादा गर्मी सुबह और रात को दर्ज की जा रही है।

शिमला-डलहौजी की रातें गर्म

शिमला के न्यूनतम तापमान में 2.8 व डलहौजी के न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि बाकी स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

मंडी के सुंदरनगर व भुंतर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

22 दिसंबर से बर्फबारी-बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 22 व 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर होगा। इसके कारण एक दो स्थानों पर प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal) व वर्षा (Rain in Himachal) की संभावना है।

धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सुंदरनगर, ऊना व धर्मशाला में एक डिग्री गिरा तापमान में गिरावट जबकि शिमला के नारकंडा में सबसे अधिक 4.1 डिग्री शिमला में 3.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

दो दिन तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिनों तक ही अब रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने और ठंड के तेवर और कड़े होने का अनुमान है। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- सावधान! दो दिन बाद और बढ़ेगा सर्दी का सितम, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; मैदानी इलाकों के लिए आया ये अपडेट

ऊना में बढ़ गया ठंड का प्रकोप

वहीं, ऊना में तापमान में कमी आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऊना में तापमान में प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 2.6 व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 24 घंटे में ऊना के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हर दिन गिर रहा पारा, बढ़ रही ठंड...हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर