Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal weather: हिमाचल में तीन डिग्री तक गिरा तापमान, इन जिलों में शिमला से ज्यादा ठंड, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

हिमचाल प्रदेश में दिन की शुरूआत खिली धूप से होने और दोपहर बाद बादलों के छाने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सुंदरनगर का 6.5 सोलन का 6.6 और ऊना का 8 डिग्री दर्ज किया गया है। अब विभाग ने भी मौसम को लेकर अनुमान जताया है।

By Jagran NewsEdited By: Shubham SharmaUpdated: Mon, 20 Nov 2023 07:10 AM (IST)
Hero Image
बादलों ने गिराया तीन डिग्री तक तापमान। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में दिन की शुरूआत खिली धूप से होने और दोपहर बाद बादलों के छाने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला के मशोबरा में 3.1, चंबा के डलहौजी में 2.9 डिग्री, ऊना में 2.6 डिग्री की दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

रात में बढ़ी ठंड

इन दिनों मंडी, सोलन और ऊना में रात में शिमला से ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, सुंदरनगर का 6.5, सोलन का 6.6 और ऊना का 8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

मौसम के साफ रहने का अनुमान 

हालांकि, कुछ एक स्थानों पर बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा।

यह भी पढ़ेंः IND vs AUS Final: इन पांच गलतियों की वजह से हाथ से फिसल गया वर्ल्ड कप, फाइनल में ताकत ही बन गई कमजोरी