Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम बदल रहा करवट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

Himachal Weather Update मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचे स्थानों के विभिन्न जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में पहाड़ों के कुछ इलाकों में बर्फ के साथ बारिश भी हो सकती है। कुछ शहरों में शून्य से भी नीचे गया तापमान।

By Agency Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Tue, 23 Jan 2024 06:48 PM (IST)
Hero Image
पहाड़ों पर होगी बर्फबारी; मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

पीटीआई, शिमला। हिमाचल में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचे स्थानों के विभिन्न जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में पहाड़ों के कुछ इलाकों में बर्फ के साथ बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ-साथ रविवार को गरज के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।  

सिर्फ 0.1 MM दर्ज की गई बारिश

बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश में केवल 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के निचले इलाकों में घना कोहरा छाया था।

कुकुमसेरी में सबसे कम रहा तापमान

तापमान की बात की जाए तो शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्यटन स्थल मनाली में रात के समय तापमान शून्य से भी 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया था। तो कुफरी में  0.1 डिग्री और मंडी में 0.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 

हालत खराब करने वाली ठंड तो लाहौल और स्पीति में रही, जहां के कुकुमसेरी गांव में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें