Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather Update: फिर सता रहा आसमानी आफत का डर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Himachal Weather Update मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को हिमाचल पदेश से पूरी तरह से मानसून के वापस लौटने की घोषणा की। मानसून के दौरान सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मानसून के दौरान 24 जून से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य 672.9 मिलीमीटर से 24 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Sat, 07 Oct 2023 06:45 AM (IST)
Hero Image
Himachal Weather Update: फिर सता रहा आसमानी आफत का डर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को हिमाचल पदेश से पूरी तरह से मानसून के वापस लौटने की घोषणा की। मानसून के दौरान सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मानसून औसत 78 से 95 दिनों में वापिस लौटता है। इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 24 जून को प्रवेश किया था और अब मौसम विभाग के अनुसार 105 दिनों के बाद वापिस लौटा है। वर्ष 2021 में मानसून सबसे अधिक 120 दिनों के बाद लौटा था।

2022 में हुआ 2500 करोड़ का नुकसान

पहली बार है जब मानसून के दौरान बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के कारण आज तक सबसे अधिक करीब दस हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि इससे पूर्व वर्ष 2022 में 2500 करोड़ के करीब नुकसान हुआ था। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम के पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान लगाया है। मानसून के दौरान 24 जून से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य 672.9 मिलीमीटर से 24 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

प्रदेश में मानूसन के दौरान सोलन में सामान्य से 77 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। लो प्रदेश में सामान्य से सबसे अधिक दर्ज की गई। हालांकि सबसे अधिक वर्षा कांगउ़ा में 17171.7 दर्ज की गई जो सामान्य 1529.9 से 12 प्रतिशत अधिक थी।

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: धर्मशाला स्टेडियम आज रचेगा इतिहास, बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच के साथ जुड़ेगी उपलब्धि

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर