Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather Update: शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, जंगलों में दहकती आग ने भी किया पारा हाई

Himachal Weather Update शिमला के चिंतपूर्णी जंगल में लग रही भयानक आग के चलते भी शहर में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि खबर है कि प्रदेश में आज से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और जंगलों में लग रही आग पर भी काबू हो सकेगा।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 17 May 2024 08:55 AM (IST)
Hero Image
Himachal Weather Update: शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार,

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की धूप और वनों में लगी आग के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश में वीरवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 27.6 और ऊना का 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में वीरवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 2010 में शिमला में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 मई, 2023 को 28.8 डिग्री सबसे अधिक और 2022 में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान शिमला का दर्ज किया गया था।

ऊना का अधिकतम तापमान 2023 में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया था। 2023 में कांगड़ा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में बुधवार की तुलना में वीरवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Interview: 'मेरे खास मित्र ने नहीं डाला वोट, फिर भी मैं राज्यसभा का सदस्य बना'; पढ़ें Harsh Mahajan का दमदार इंटरव्यू

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि, इसका अधिक असर नहीं होगा। 17 मई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में आंधी व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 मई तक कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

वहीं, मौसम ने यदि साथ दिया तो बारालाचा-लेह मार्ग 20 मई तक बहाल हो जाएगा। उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने कहा है कि जब तक सीमा सड़क संगठन की ओर से इस मार्ग को बहाल न किया जाए तब तक ट्रकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पांच दिन से दहक रहे चिंतपूर्णी के जंगल

चिंतपूर्णी के धार क्षेत्र के जंगल पांच दिन से दहक रहे हैं। आग की इन घटनाओं में हजारों पेड़ जल गए व वन्य जीव मारे गए हैं। बधमाणा के जंगल में लगी आग अभयपुर तक पहुंच गई जिसने चार मील के वन्य क्षेत्र में सारा वन्य क्षेत्र स्वाह कर दिया है। वहीं, निजी वन्य क्षेत्र में लगी आग बुधवार रात 11 बजे आबादी तक पहुंच गई। ऐसे में घंगरेट व पक्का टियाला के वासियों को सारी रात डर के साये में जागकर बितानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- नशीली दवा मामला: बायोजेनेटिक ड्रग कंपनी का लाइसेंस स्थायी रूप से रद, रिकॉर्ड नहीं देने पर राज्य दवा नियंत्रक की बड़ी कार्रवाई

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर