Himachal Weather: भारी बारिश का येलो अलर्ट, अचानक बाढ़ की चेतावनी; नेशनल हाईवे समेत 303 मार्ग हुए बंद
हिमाचल के किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी व भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शिमला कुल्लू सिरमौर चंबा में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। भारी वर्षा के कारण नालों और खड्डों में अचानक बाढ़ आ सकती है। बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में बहुत अधिक वर्षा हुई।
शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी व भारी वर्षा का येलो अलर्ट (Heavy Rain Yellow Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, सिरमौर, चंबा में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी (Flood Situation in Shimla, Kullu) जारी की है। भारी वर्षा के कारण नालों और खड्डों में अचानक बाढ़ आ सकती है।
24 सबसे अधिक हुई वर्षा
बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में बहुत अधिक वर्षा हुई। इसके कारण अब एक एनएच सहित 303 सड़के यातायात के लिए बंद हो गई है। ऐसे में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बसें फंस गई हैं। सड़कों को खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक नुकसान का आकलन 6806.49 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 252 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।
918 मकान पूरी तरह ध्वस्त
मानसून के दौरान 918 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 7708 मकानों को नुकसान हुआ है। 268 दुकानों के साथ 2571 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2200.92 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1631.79 करोड़, बिजली बोर्ड को 1505.73 करोड़ का नुकसान हुआ है।
बीते 24 घंटों में कहां कितनी वर्षा
स्थान वर्षा मिलीमीटर में
- नादौन 164.0
- बिलासपुर 160.8
- ऊना 124.8
- पंडोह 114.0
- श्री नैना देवी 106,4
- कसौली 101.5
- बलद्वाड़ा 98.6
- पांवटा 98.2
- नगरोटा सूरयां 87.8
- देहरा गोपीपुर 77.2
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 16.6 21.6
- सुंदरनगर 22.1 27.7
- भुंतर 21.2 31.0
- कल्पा 15.8 23.8
- धर्मशाला 20.2 25.5
- ऊना 21.0 31.2
- नाहन 23.9 27.0
- केलंग 13.9 25.2
- सोलन 20.8 28.5