Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Landslide in Shimla: शिमला में एक हफ्ते से लगातार भूस्खलन, रुक गए वाहनों के पहिए; लोग परेशान

Landslide in Himachal Pradesh शिमला में एक सप्ताह से लगातार हो रही भूस्खलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। भूस्खलन के कारण रास्ते बंद होने से लंबा जान लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चक्कर मार्ग पर प्रेस के समीप लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे लोगों में डर का माहौल है।

By narveda kaundal Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 11 Sep 2024 08:44 AM (IST)
Hero Image
क्रॉसिंग के समीप सड़क के दोनों ओर लगा लंबा ट्रैफिक जाम।

जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में एक सप्ताह से लगातार हो रही वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन से रास्ते अवरुद्ध होने से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रशासन ने क्रॉसिंग के समीप मार्ग को तो खोल दिया है लेकिन लोगों में यह भय बना हुआ है कि वर्षा से कभी भी इस स्थान पर भूस्खलन हो सकता है। इस कारण पैदल चलने वाले लोग भूस्खलन संभावित स्थान से बड़ी सतर्कता के साथ निकल रहे हैं।

भूस्खलन रोकने के लिए लगाए हैं तिरपाल

वहीं वाहन चालक भी इस स्थान पर फंस रहे हैं जिससे यहां पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। वहीं चक्कर मार्ग पर प्रेस के समीप भी भूस्खलन का क्रम जारी है। लोगों ने भूस्खलन रोकने के लिए तिरपाल लगाए हैं लेकिन बरसात होने के कारण यहां पर खतरा बना हुआ है।

स्कूली बच्चों को रही सबसे ज्यादा परेशानी

मंगलवार को टुटू से क्रॉसिंग की ओर पुराना बस स्टैंड आने के लिए लोगों को सुबह करीब सवा नौ बजे एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। क्रॉसिंग के समीप जाम से मार्ग पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

इस दौरान स्कूल, कालेज और कार्यालय जाने वाले लोग परेशान होकर पैदल ही गंतव्यों को ओर निकल पड़े। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को झेलनी पड़ती है, एक तो उनकी पीठ पर बड़े भारी-भारी बैग और ऊपर से बारिश, दूसरे स्कूल समय पर पहुंचने की चिंता।

यह भी पढ़ें- Himachal Rains: हिमाचल में आफत की बारिश, हाईवे सहित 76 सड़कें बंद; बाढ़ में तबाह हुए पुल

अनाधिकृत पार्किंग सबसे बड़ा कारण

राजधानी में जाम की समस्या आम हो गई है जो खत्म नहीं हो रही है। स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों को चौड़ा भी किया गया है, लेकिन जिन स्थानों पर सड़कों को चौड़ा किया गया है, वहां पर वाहन पार्क किए होते हैं। इससे शहर की स्थिति जस की तस ही बनी हुई है। सर्कुलर मार्ग पर आए दिन जाम लगता रहता है।

आज लंबे जाम के कारण कॉलेज और विश्वविद्यालय जाने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पुलिस जाम से निपटने के लिए आए दिन प्लान बनाती है, लेकिन सभी प्लान जाम के आगे विफल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal News: चौहारघाटी के तीन गांवों में बाढ़ का कहर, सवा महीने से ग्रामीणों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त