Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: जयराम बोले, कांग्रेस सरकार ने शुरुआत अच्छी नहीं की; बदले की भावना से काम करने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा Congress सरकार का अभी मंत्रिमंडल भी नहीं बना है और हमारे निर्णय पलटने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार की शुरुआत अच्छी नहीं है। नई सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के पहली अप्रैल 2022 के बाद लिए निर्णयों पर रोक लगा दी है।

By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraUpdated: Wed, 14 Dec 2022 01:27 AM (IST)
Hero Image
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। जयराम ने ट्वीट कर लिखा है, ''भाजपा ने पांच वर्ष बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा की, कभी बदले की भावना से काम नहीं किया। कांग्रेस का कोई निर्णय नहीं पलटा। विकास कार्य नहीं रोका, न ही किसी के खिलाफ कोई जांच की। कांग्रेस सरकार का अभी मंत्रिमंडल भी नहीं बना है और हमारे निर्णय पलटने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार की शुरुआत अच्छी नहीं है।'' नई सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के पहली अप्रैल, 2022 के बाद लिए निर्णयों पर रोक लगा दी है। इनकी समीक्षा के लिए विधायकों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है।

पहली बैठक में लिए थे जनहित में फैसले

जयराम का कहना है कि जब उन्होंने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की थी तो जनहित में फैसले लिए थे। 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को पेंशन देने का वादा किया था। इसके अलावा जनकल्याण के कई फैसले लिए थे। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को कैसे राहत दी जा सकती है, इस पर काम किया। गोसदनों के निर्माण के लिए आर्थिक प्रबंध किया गया था, प्रदेशहित में भी निर्णय लिए गए थे।

भाजपा सहन नहीं करेगी

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने सरकार बनते ही बदले की भावना दिखानी शुरू कर दी है। इसे भाजपा सहन नहीं करेगी। पार्टी जन आंदोलन के लिए तैयार है। सरकार का जो भी फैसला जनहित में नहीं होगा, उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। भले ही इसके लिए सड़क से विधानसभा तक मोर्चा खोलना पड़े। भाजपा ने नौ माह हो या फिर पांच साल कोई भी फैसला बिना बजट के नहीं लिया। जहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है, उन निर्णयों को लागू किया है। कांग्रेस सरकार प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त होकर निर्णय लेकर अपनी शुरुआत करती है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री अपने इस निर्णय पर दोबारा विचार करें, क्योंकि यह निर्णय प्रदेश की जनता के हित में नहीं है।

ये भी पढ़ें: फ्यूजन से ऊर्जा मिलने का पहली बार सफल प्रयोग, पर इससे बिजली बनने में लगेंगे कई साल

Fact Check : हार्दिक पटेल के 5 साल पुराने वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें