Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal By-Election: विधानसभा उपचुनाव में प्रचार से दूर हैं कंगना और विक्रमादित्य, 10 जुलाई को होनी है वोटिंग

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh By Election) की हमीरपुर देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में मंडी से सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और कांग्रेस के स्टार प्रचारक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) प्रचार से दूर है। उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

By Anil Thakur Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 23 Jun 2024 07:50 PM (IST)
Hero Image
उपचुनाव में प्रचार से दूर हैं कंगना और विक्रमादित्य (फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में विधानसभा की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस की ओर से प्रचार का जिम्मा संभाला है तो भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रचार को गति दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में चर्चित रहे कंगना रनौत व विक्रमादित्य सिंह अब तक प्रचार से दूर हैं। मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे दोनों नेता देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक नहीं पहुंचे हैं। कंगना रनौत मंडी से सांसद है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को हराया था।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा, वह प्रचार के लिए हर जगह पहुंचते हैं लेकिन अब तक इस उपचुनाव में प्रचार से वह दूर हैं। शनिवार को विक्रमादित्य दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने गए थे। रविवार को उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर कार्यक्रम था, जिसमें वह शामिल हुए।

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में वह तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए जाएंगे। कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद से हिमाचल से बाहर हैं। भाजपा ने अभी स्टार प्रचारकों की सूची जारी नहीं की है। कंगना उपचुनाव में प्रचार करेंगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

अनुराग सक्रिय, आनंद शर्मा प्रचार से दूर

हमीरपुर से पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीते पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान उपस्थित रहे थे। वह चुनाव प्रचार में भी सक्रिय हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा अब तक विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं आए हैं। हालांकि, पार्टी के स्टार प्रचारकों में वह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: 'कैसे पता चला क्या फैसला आने वाला है? CPS मामले पर जयराम ठाकुर का बयान कोर्ट की अवमानना', बोले CM सुक्खू

आज से तेज होगा प्रचार

सोमवार से भाजपा व कांग्रेस प्रचार को गति देंगी। एक तरफ विधानसभा क्षेत्रों में बड़े नेताओं की सभाएं होंगी तो दूसरी तरफ डोर टू डोर अभियान को तेज किया जाएगा।

कांग्रेस लोगों के बीच जाकर यह कह रही है कि पांच वर्ष के लिए विधायकों को चुनकर भेजा था, उन्हें क्या नौबत आई कि त्यागपत्र देने पड़े। भाजपा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रही है। उपचुनाव के लिए वह मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहरा रही है।

यह भी पढ़ें- Himachal By-Election: देहरा से कांग्रेस ने फिर जताया महिला उम्मीदवार पर भरोसा, चुनावी मैदान में टक्कर देंगी CM सुक्खू की पत्नी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें