Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM in Himachal: 'जब मैं पीएम या सीएम नहीं था तब भी मनाता था जवानों के साथ दिवाली', जानें और क्या बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Diwali 2023) रविवार को सुरक्षा बलों के साथ दिवाली (PM Modi Diwali) मनाने के लिए हिमाचल के लेप्चा पहुंचे। 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी दिवाली मनाने के लिए सैनिको के बीच जाते रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां पर जवानों को संबेधित करते हुए कहा कि मैं सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहा हूं।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Sun, 12 Nov 2023 03:04 PM (IST)
Hero Image
जब मैं पीएम या सीएम नहीं था तब भी मनाता था जवानों के साथ दिवाली

लेप्चा, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Himachal) रविवार को सुरक्षा बलों के साथ दिवाली (PM Modi Diwali) मनाने के लिए हिमाचल के लेप्चा पहुंचे। 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी दिवाली मनाने के लिए सैनिको के बीच जाते रहे हैं।

PM मोदी ने जवानों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां पर जवानों को संबेधित करते हुए कहा कि "मैं सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहा हूं और इसलिए इस दिवाली लोगों के लिए शुभकामनाएं भी खास हैं... दिवाली के अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

हम देश में शांति का माहौल बना रहे हैं-PM

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज दुनिया के हालात को देखते हुए भारत से उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें। हम देश में शांति का माहौल बना रहे हैं। इसमें देश और आपकी बहुत बड़ी भूमिका है।

यह भी पढ़ें: Himachal: प्रधानमंत्री इस बार हिमाचल में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे, जानें कब-कब PM मोदी जवानों के साथ रहे मौजूद

महिला पायलट उड़ा रही हैं राफेल लड़ाकू विमान

भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह दृढ़ और अडिग खड़ी है। पिछले वर्षों में भारतीय सेना में 500 से ज्यादा महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया है। आज महिला पायलट राफेल जैसे लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैं हर साल हमारे सुरक्षा बलों के साथ आता हूं और दिवाली मनाता हूं। ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं, लेकिन मेरे लिए, त्योहार वह है जहां हमारे सुरक्षा बल हैं।

पिछले 30-35 वर्षों से जब मैं आप लोगों के साथ नहीं था, तब मैंने कोई दिवाली नहीं मनाई। जब मैं पीएम या सीएम नहीं था, तब भी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए किसी न किसी सीमावर्ती इलाके में जाता था।

यह भी पढ़ें: PM Modi Diwali 2023: 'ऐसा कोई मुद्दा, जिसका समाधान हमारे जांबाजों ने नहीं दिया', जवानों के बीच दिवाली मनाने लेप्चा पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा

"आजादी के बाद इन बहादुर जवानों (सेना के जवानों) ने कई युद्ध लड़े और देश का दिल जीता, अंतर्राष्ट्रीय शांतिमिशन में, भारत की वैश्विक छवि उनके कारण बेहतर हुई। ऐसा कोई मुद्दा, जिसका समाधान हमारे जांबाजों ने नहीं दिया हो?"