Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में लोकसभा सीटों पर हुई 71% वोटिंग, 2019 की तुलना में इतने प्रतिशत कम रहा मतदान
Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा सीटों पर 71 प्रतिशत मतदान हुए। निर्वाचन विभाग की ओर से मत प्रतिशतता बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए गए। छह विधानसभा उपचुनावों में सबसे अधिक मतदान ऊना जिला के तहत आने वाले कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में 76 प्रतिशत हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि राज्य में मतदान बढ़ाने के प्रयास किए गए।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 2024 के लिए हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में मत प्रतिशतता लगभग 71 प्रतिशत पहुंची। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में मत प्रतिशतता 72.42 प्रतिशत रही थी।
तुलनात्मक दृष्टि से देखा जाए तो इस बार मत प्रतिशत पिछली लोकसभा चुनाव की दृष्टि से 1.42 प्रतिशत कम रहा। निर्वाचन विभाग की ओर से मत प्रतिशतता बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए गए।
कांगड़ा में रही 68 प्रतिशत
आज राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से एक जून, 2024 को हुए मतदान में संसदीय क्षेत्रों की मतदान प्रतिशतता लगभग 71 प्रतिशत रहने की जानकारी सार्वजनिक की है। प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मंडी में मत प्रतिशतता लगभग 73 रही, जोकि चारों संसदीय क्षेत्रों में सर्वाधिक है। इसके बाद हमीरपुर में 72, शिमला में 71 तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 68 प्रतिशत रही।
विधानसभा क्षेत्र में इतना हुआ मतदान
छह विधानसभा उपचुनावों में सबसे अधिक मतदान ऊना जिला के तहत आने वाले कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में 76 प्रतिशत हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि राज्य में मतदान बढ़ाने के प्रयास किए गए। जिसका परिणाम है कि मतदान 71 प्रतिशत पहुंचा है और अंतिम प्रतिशत मतगणना के बाद सामने आएगा।
कुटलैहड़ मत प्रतिशत में सबसे आगे
छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के संबंध में निर्वाचन विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 76 प्रतिशत, लाहुल-स्पिति 75 व गगरेट में 73 प्रतिशत, सुजानपुर में 74, धर्मशाला में 70 तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: 'हिमाचल समेत पूरे देश में खिलेगा कमल, दुनिया ने स्वीकारा...', एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले जयराम ठाकुर
घर से और आवश्यक सेवाओं के पात्र लोगों की संख्या रही 41924
प्रपत्र 12डी के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्या 41924 रही, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 29879, दिव्यांगजन मतदाता 10634, जिन्होंने घर से मतदान किया तथा मतदान के दिन आवश्यक सेवाओं पर तैनात 1411 मतदाताओं ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में स्थापित पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पर मतदान किया।
मंडी संसदीय क्षेत्र में 73 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 73.06 था।
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत 2019 में मत प्रतिशत
आनी 73 75.59
बल्ह 75 77.82
बंजार 70 76.77
भरमौर 62 64.53
द्रंग 74 74.40
जोगिन्द्रनगर 68 67.04
करसोग 72 74.46
किन्नौर 70 71.56
कुल्लू 71 74.17
लाहुल-स्पिति 75 63.03
मनाली 72 76.41
मंडी 75 77.32
नाचन 77 77.15
रामपुर 74 69.94
सरकाघाट 67 67.14
सिराज 75 81.52
सुंदरनगर 76 72.91
कुल 73 73.06
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभाई क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 72 रहा। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 72.83 रहा था।
2024 में विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत 2019 में मत प्रतिशत
बड़सर 70 71.29
भोरंज 69 69.58
बिलासपुर 71 72.33
चिंतपूर्णी 71 74.70
देहरा 63 68.07
धर्मपुर 63 62.74
गगरेट 73 77.44
घुमारवीं 72 72.22
हमीरपुर 68 71.29
हरोली 70 76.15
जसवां-परागपुर 68 69.70
झंडूता 72 72.17
कुटलैहड़ 76 75.81
नादौन 72 72.17
श्रीनयना देवी जी 73 79.83
सुजानपुर 74 74.12
ऊना 74 75.79
कुल 72 72.83
शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभाई क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 71 रहा। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 72.68 रहा था।
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत 2019 में मत प्रतिशत
अर्की 68 73.74
चौपाल 67 67.07
दून 74 80.1
जुब्बल-कोटखाई 75 71.60
कसौली 75 76.55
कसुम्पटी 61 66.41
नाहन 78 79.17
नालागढ़ 71 79.59
पच्छाद 72 76.11
पांवटा साहिब 74 77.37
रोहडू 74 72.50
शिलाई 71 69.69
शिमला 63 64.01
शिमला ग्रामीण 65 67.74
सोलन 69 70.47
श्री रेणुका जी 69 70.13
ठियोग 66 67.79
कुल 71 72.68
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभाई क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 68 रहा। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 70.73 रहा था।
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत 2019 में मत प्रतिशत
बैजनाथ 62 64.62
भटियात में 65 66.66
चंबा में 67 70.79
चुराह में 70 72.55
डलहौजी में 66 69.07
धर्मशाला में 70 71.24
फतेहपुर में 67 71.05
इंदौरा में 69 72.65
जयसिंहपुर में 62 63.73
जवालामुखी में 69 71.14
जवाली में 65 71.52
कांगड़ा में 70 75.11
नगरोटा में 71 73.61
नुरपूर में 67 72.94
पालमपुर में 69 69.18
शाहपुर में 68 71.97
सुलह 67 70.26
कुल 68 70.73
यह भी पढ़ें: हिमाचल में लोकसभा के बजाए उप चुनावों के नतीजों की चिंता, जमा घटाव में जुटे नेता; CM सुक्खू के लिए बड़ा इम्तिहान