Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AICC की बैठक, राजधानी पहुंचे CM सुक्खू ; लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

केंद्रीय मंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के तीन प्रोजेक्टों के मामले को उठाएंगे। पुराने समझौतों को दरकिनार करके सरकार चाहती है कि लूहरी सुन्नी और धौलासिद्ध परियोजनाओं में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए। इसे लेकर सचिव स्तर की वार्ता दिल्ली में हो चुकी है। अब मंत्री स्तर की वार्ता होगी। इसमें मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री के सामने हिमाचल का पक्ष रखेंगे।

By Jagran News Edited By: Paras PandeyUpdated: Thu, 04 Jan 2024 02:15 AM (IST)
Hero Image
प्रतिभा सिंह के साथ एआईसीसी बैठक में होंगे शामिल।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह यहां वीरवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की बौठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ शामिल होंगे। सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह सहित चार अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के लिए समय मांगा है। 

केंद्रीय मंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के तीन प्रोजेक्टों के मामले को उठाएंगे। पुराने समझौतों को दरकिनार करके सरकार चाहती है कि लूहरी, सुन्नी और धौलासिद्ध परियोजनाओं में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए। इसे लेकर सचिव स्तर की वार्ता दिल्ली में हो चुकी है। अब मंत्री स्तर की वार्ता होगी। इसमें मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री के सामने हिमाचल का पक्ष रखेंगे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें