Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather News: हिमाचल में मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार, IMD ने इन पांच जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon in Himachal Pradesh) के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हिमाचल में अगले सप्ताह तक मानसून आने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल के पांच जिलों में आंधी चलने व बिजली गिरने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इससे पहले साल 2010 में मानसून सबसे देरी से पांच जुलाई को आया था।

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 24 Jun 2024 11:43 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश में देरी से आएगा मानसून

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से चार से पांच दिन देरी से पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान स्थितियों को देखते हुए मानसून तीन दिन में उत्तराखंड पहुंच रहा है, जबकि 28 या 29 जून को हिमाचल पहुंचने का अनुमान है।

2010 में सबसे देरी से आया था मानसून

सामान्य तौर पर मानसून 24 जून को हिमाचल पहुंच जाता है। मानसून के पहुंचने की घोषणा वर्षा की स्थिति और नमी के आधार पर की जाती है। प्रदेश में 1997 से लेकर आज तक सबसे देरी से मानसून वर्ष 2010 में पांच जुलाई को पहुंचा था।

रविवार को रोहतांग, बारालाचा सहित अन्य चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। मंडी व चंबा में 10-10 मिलीमीटर, नारकंडा में सात व कल्पा में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें- Himachal News: रिज में नहीं लगेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, प्रतिभा सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री से करूंगी बात

पांच जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और किन्नौर में आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 से 26 जून तक कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

27 जून से प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- Himachal By-Election: विधानसभा उपचुनाव में प्रचार से दूर हैं कंगना और विक्रमादित्य, 10 जुलाई को होनी है वोटिंग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें