Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 1363 करोड़ रुपये का नुकसान, 33 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में अब तक मानसून से 1363 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बाढ़ में 33 लोग अभी भी लापता हैं। बादल फटने और बाढ़ आने से कुल्लू मंडी और शिमला में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस साल मानसून के दौरान 734 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक नुकसान 31 जुलाई की मध्य रात्रि हुआ।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Sushil Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 11:21 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 1363 करोड़ रुपये का नुकसान।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में इस बार मानसून से अभी तक 1363 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बाढ़ में बहे 33 लोग अभी तक लापता हैं। बादल फटने व बाढ़ आने से कुल्लू, मंडी व शिमला में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक डीसी राणा की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि हिमाचल में 27 जून से दो अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान प्रदेश में 600.9 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम है। इस साल मानसून के दौरान 734 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

डीसी राणा ने बताया कि राज्य में बादल फटने व बाढ़ की 54 घटनाएं हुईं, जिसमें 65 लोगों की जान गई है। इनमें से 33 लोग अभी भी लापता हैं। इस बार भूस्खलन की 47 घटनाएं हुईं और पांच लोगों की जान गई है। सबसे अधिक नुकसान 31 जुलाई की मध्य रात्रि हुआ।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें