Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखा प्रभाव... पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; छह जिलों में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर खाली चला गया और इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई है। मंगलवार को दिन की शुरूआत मैदानी क्षेत्रों में घनी धुंध और धुप के साथ हुई थी लेकिन दोपहर के बाद हल्के बादल छा गए। छह जिलों में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Wed, 17 Jan 2024 07:55 AM (IST)
Hero Image
बर्फबारी को लेकर छह जिलों में येलो अलर्ट किया गया है जारी (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर खाली चला गया। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। मंगलवार को दिन की शुरूआत मैदानी क्षेत्रों में घनी धुंध और धूप के साथ हुई।

दोपहर बाद हल्के बादल आए। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के छह जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यातायात सेवाएं हुईं प्रभावित

यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने के बाद वीरवार से मौसम के साफ रहने का अनुमान है और अगले सात दिनों तक कोई बर्फबार व वर्षा की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करे सरकार, राजकीय TGT कला संघ ने उठाई मांग 

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक की गिरावट आइ है। सबसे अधिक गिरावट समधो में 5.3 डिग्री, शिमला में 2.4 डिग्री की दर्ज की गई है। जबकि अन्य क्षेत्रों में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। जबकि अधिकतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री की गिरावट आई है।

यहां पहुंचा -11.1 डिग्री तापमान

सबसे अधिक गिरावट समधो में 5.3, सोलन में 3.3 डिग्री की जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के कुकू मसेरी में -11.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये भी पढे़ं- कारसेवक संस्मरण: अयोध्या पहुंचने पर बहुत आई थी कठिनाइयां, 1990 में RSS आह्वान पर अकेले तैयार होकर निकले थे योगराज मेहरा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें