Move to Jagran APP

Shimla News: अयोग्‍य घोषित कांग्रेस विधायक लखनपाल को शिमला नगर निगम का नोटिस, जानें क्‍या है वजह

Shimla News हिमाचल प्रदेश्‍ में आयोग्‍य घोषित विधायक लखनपाल को अवैध निर्माण पर नोटिस मिल गया है। तत्कालीन भाजपा विधायक की ओर से भी यह शिकायत वास्तुकार शाखा में दी थी। इसके बाद वास्तुकार शाखा ने नोटिस जारी किया था। अब दोबारा यह मामला खुला है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी यह मामला नहीं खुला था। आयुक्त भूपेंद्र अत्री के कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है।

By rohit nagpal Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 23 Mar 2024 09:19 AM (IST)
Hero Image
अयोग्‍य घोषित विधायक लखनपाल को अवैध निर्माण पर नोटिस (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। बड़सर से अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के तारादेवी (शिमला) स्थित निवास में अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है। नगर निगम शिमला की वास्तुकार शाखा की ओर से नोटिस जारी किया है।

लखनपाल को शनिवार को निगम के कोर्ट में इसका जवाब देना होगा। आरोप है कि इंद्र दत्त लखनपाल ने तारादेवी स्थित अपने निवास पर अवैध निर्माण किया है। यह निर्माण 2015 में किया गया था। उस समय भी इन्हें नोटिस जारी किया गया।

वास्‍तुकार शाखा में दी थी शिकायत

तत्कालीन भाजपा विधायक की ओर से भी यह शिकायत वास्तुकार शाखा में दी थी। इसके बाद वास्तुकार शाखा ने नोटिस जारी किया था। अब दोबारा यह मामला खुला है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी यह मामला नहीं खुला था। 2017 से 2022 तक हिमाचल में भाजपा की सरकार रही, उस समय भी यह मामला सामने नहीं आया था।

अयोग्‍य घोषित विधायक को देने होंगे जवाब

नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री के कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। चक्कर कोर्ट में यह मामला लगना है। अयोग्य घोषित विधायक को यह साबित करना होगा कि उन्होंने अवैध निर्माण नहीं किया है, अनुमति लेने के बाद ही निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें: Shimla News: 'मैंने कब कहा, CM काम नहीं कर रहे..', प्रतिभा सिंह का सुक्‍खू पर यू-टर्न; चुनाव न लड़ने पर कही ये बात

हिमाचल सरकार विधायकों के तोड़ रही घर

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल की सरकार विधायकों के घर तोड़ने पर आ गई है। अयोग्य घोषित विधायकों को परेशान किया जा रहा है। यह गलत है, हिमाचल में कई परिस्थितियां आई हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बदले की भावना से कुछ नहीं किया। उन्होंने भी पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए राजनीतिक विरोध से कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में अब छह नहीं नौ विस क्षेत्रों में उपचुनाव, निर्दलीय विधायकों के इस्‍तीफे ने बदला खेल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।