Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla: अब एकल नारियां होंगी आर्थिक तौर पर मजबूत, CM सुक्‍खू बोले- 'महिलाओं के उत्थान के लिए बजट में लाई जा रही नई योजना'

हिमाचल प्रदेश में अब एकल नारियों को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए सुक्खू सरकार नई योजना शुरू करने जा रही है। इससे शैक्षिक तौर पर सुदृढ़ होने के साथ वह आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ होगी। दिव्यांगों व बेसहारा बच्चों की तरह इन्हें भी इसी योजना से जोड़ने की तैयारी है। महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा को स्थापित किया गया है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 01 Jan 2024 07:24 PM (IST)
Hero Image
अब एकल नारियां होंगी आर्थिक तौर पर मजबूत (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में एकल नारियों को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए सुक्खू सरकार नई योजना शुरू करने जा रही है। इससे शैक्षिक तौर पर सुदृढ़ होने के साथ वह आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ होगी। दिव्यांगों व बेसहारा बच्चों की तरह इन्हें भी इसी योजना से जोड़ने की तैयारी है।

ऐसे में महिलाओं को दर बदर की ठोकरें खाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा और उन्हें अपना कारोबार और उद्योग स्थापित करने में सरकार मदद करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही घोषणा कर चुके हें कि महिलाओं के उत्थान के लिए नई योजना लाई जा रही है। हालांकि पहले से महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं चल रही हैं जिसमें पांच प्रतिशत तक किसी भी प्रकार में उद्योग के लिए अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान है।

जागरूकता शिविरों का किया जा रहा आयोजन

महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा को स्थापित किया गया है। अभी तक किराए के भवन में चल रहा है। अब इसे बाईपास पर बने 11 मंजिला भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं पर इसका कोर्ट लगेगा और सारी प्रक्रिया वहीं से चलेगी। जनवरी माह में इसे हिमलैंड से बदला जा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहरी व ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Shimla Politics News: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, CM सुक्‍खू ने नए साल पर तीन नई योजनाओं का दिया तोहफा

हर वर्ष इतने मामले

प्रदेश में हर वर्ष महिलाओं की प्रताड़ना के चार सौ के करीब मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों में कांगड़ा और ऊना से सबसे अधिक घरेलू हिंसा और जायदाद को लेकर मामले सामने आ रहे हैं। छेड़छाड़ और दहेज के लिए प्रताड़ित होने के मामले काफी तादाद में सामने आ रहे हैं।

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण किया जा रहा प्रदान

पुलिस बना रहा युवतियों को सशक्त प्रदेश पुलिस भी महिला जागरूकता और सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता ला रही है। इसके तहत लाखों रुपये के बजट के तहत स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसमें 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Himachal को ग्रीन राज्य बनाएंगे CM सुक्खू, आज से सरकारी विभागों को डीजल-पेट्रोल वाहन न खरीदने के दिए निर्देश

महिलाओं के उत्थान के लिए बजट में नई योजना लाई जा रही है जिससे महिलाओं का उत्थान हो सके और आर्थिक रुपये से सुदृढ़ हो सके। विधवा पुनर्विवाह की राशि को 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया है। -सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

ये चल रही महिलाओं के उत्थान को योजना

-मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार रुपये विधवा महिला जिसकी सालाना आय 50 हजार से कम,

-मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 31 हजार रुपये बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली लडकी के विवाह पर

-विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 65 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर दो लाख किया। कोई आय सीमा नहीं है इसके लिए

-बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवार की दो लड़कियों के पैदा होने पर 21-21 हजार की एफडी बच्चियों के नाम, 18 वर्ष बाद ब्याज सहित निकाल सकती हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर