Himachal Tourism: पहाड़ों पर भारी बारिश से पर्यटकों की संख्या घटी, वीकेंड पर होटलों में 45 प्रतिशत पहुंची ऑक्यूपेंसी
Himachal Tourism हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर भारी बारिश आ रही है। इससे पर्यटकों की संख्या घट गई है। वीकेंड पर होटलों में 40 से 45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पहुंची है। प्रशासन ने भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। बरसात के दौरान हर वर्ष पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है। इसको लेकर हिमाचल सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। पहाड़ों के साथ मैदानों में हो रही भारी वर्षा और कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति के बीच देवभूमि हिमाचल में भी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और अचानक बाढ़ की चेतावनी के बीच वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या कम हुई है।
वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 से 45 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि पिछले सप्ताह होटलों में ऑक्यूपेंसी 75 से 90 प्रतिशत तक थी। आने वाले दिनों में बरसात अपने चरम पर होगी। पर्यटकों की संख्या में और भी कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ों का रुख ले रहे पर्यटक
मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों वर्षा होने के बावजूद उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इसी गर्मी से निजात को अभी भी पर्यटक पहाड़ों का रुख किए हुए हैं। बरसात के दौरान हर वर्ष पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है। हालांकि वीकेंड पर पर्यटक बढ़ जाते है, लेकिन भारी वर्षा और पर्यटकों को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के बीच पर्यटकों ने कम संख्या में पहाड़ों का रुख किया है।
मनाली, रोहतांग, शिमला, डलहौजी, भरमौर चायल, कुफरी, नारकंडा में अब होटलों में आक्यूपेंसी 45 प्रतिशत से कम बताई जा रही है। पर्यटकों की संख्या में बीते सप्ताह की अपेक्षा 35 से 45 प्रतिशत तक कमी आई है।
विदेशी पर्यटक भी कम हुए
प्रदेश के पर्यटन स्थलों में देश के अन्य राज्यों के पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आने की बात की जा रही है। पर्यटकों से गुलजार पर्यटन स्थलों में रौनक कम हो गई है। पर्यटक काफी कम संख्या में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! IIT मंडी में म्यूजिक और टेक्नोलॉजी के तालमेल से निकलेंगी नई धुनें; अब युवा संगीत में भी कर सकेंगे MS और PhD