Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या आप भी लेना चाहते हैं VIP नंबर? हिमाचल में इस सीरीज के चार नंबरों का होगा ऑक्शन; जानें नीलामी की पूरी प्रक्रिया

गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर लेने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर है। परिवहन विभाग 0001 सीरिज के 4 नंबरों की ऑक्शन करने जा रहा है। आरएलए सुजानपुर कुमारसैन धर्मशाला व करसोग में यह नंबर की सीरिज खोली है। 22 जनवरी से विशेष पंजीकरण चिन्ह के लिए ई ऑक्शन शुरू होगी। विभाग के अनुसार आरंभिक पंजीकरण 2 हजार रुपए में होगा।

By Anil Thakur Edited By: Preeti Gupta Updated: Sun, 21 Jan 2024 09:48 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल में इस सीरीज के चार नबंरों का होगा ऑक्शन

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal News:  गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर लेने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खबर है। परिवहन विभाग 0001 सीरिज के 4 नंबरों की ऑक्शन करने जा रहा है। आरएलए सुजानपुर, कुमारसैन, धर्मशाला व करसोग में यह नंबर की सीरिज खोली है। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

22 जनवरी को शुरू होगी ई-ऑक्शन 

22 जनवरी से विशेष पंजीकरण चिन्ह के लिए ई ऑक्शन शुरू होगी। आरएलए (पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकरण) सुजानपुर के लिए एचपी-84-0001, एचपी 95-0001 आरएलए कुमारसैन, एचपी-39 जी-0001 आरएलए धर्मशाला, एचपी-30 बी-0001 आरएलए करसोग से आबंटित होगा।

कौन ले  सकता है हिमाचल का वीआईपी नंबर

सेंटर मोटर व्हीकल एक्ट नियम-1989 के नियम 47 के तहत जो व्यक्ति हिमाचल का निवासी या जिसके पास राज्य में व्यवसाय करने का प्रमाण हो विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जा कर ई ऑक्शन फैंसी नंबर के लिए दिए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकता है।

यह है नियम

विभाग के अनुसार आरंभिक पंजीकरण 2 हजार रुपए में होगा। यह राशि नॉन रिफंडेबल होगी। प्रतिभागी द्वारा बोली के न्यून्तम  मूल्य की 30 फीसदी राशि जो डेढ़ लाख रुपए बनती है जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता के अतिरिक्त अन्य को असफल रहने पर 5 दिनों के अंदर वापिस कर दी जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया 22 से 27 जनवरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। रविवार को पंजीकरण नहीं किया जा सकेगा। आवेदन केवल ई ऑक्शन में भाग ले सकता है।

बोली की क्या होगी प्रक्रिया? 

बोली की शुरूआत बोली के न्यून्तम मूल्य 5 लाख की 20 प्रतिशत राशि जो 1 लाख की बढ़ोतरी के साथ शुरू होगी। बोली के लिए प्रारंभिक राशि 6 लाख होगी। इसके बाद न्यून्तम मूल्य 5 लाख की 10 प्रतिशत राशि जो 50 हजार होगी के साथ ही बढ़ सकती है।

रविवार को 5 बजे घोषित होगा ई-ऑक्शन

ई ऑक्शन का परिणाम रविवार 5 बजे घोषित होगा। सफल बोलीदाता को बकाया राशि 3 दिन के भीतर यानि 31 जनवरी तक जमा करवानी होगी। इसके बाद नंबर आबंटित होगा। सफल आवेदक किसी कारण विशेष पंजीकरण चिन्ह लेने में असमर्थ रहता है तो उसके द्वारा जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि डेढ़ लाख रुपए हे वापिस नहीं होगी। वह सरकारी कोष में जमा कर दी जाएगी।

11 करोड़ की कमाई कर चुका है विभाग

परिवहन विभाग ने 3155 फैंसी नंबर अलॉट किए हैं। इनसे 11 करोड़ की कमाई हुई है। 0001 नंबर पहले सरकारी की गाड़ी के लिए आरक्षित था। विभाग ने नियम बदल कर यह नंबर भी अलॉट करना शुरू कर दिया। हाल ही में शिमला, मंडी और धर्मशाला में 0001 नंबर की ई-ऑक्शन कर 23.50 लाख रुपए के नंबर बेचे हैं। 

5 नंबरों से हुई 35 लाख की कमाई

बीते महीने 5 नंबरों से 35 लाख की कमाई की है। विभाग के पोर्टल पर फैंसी नंबर पिछले कई सालों से बिक रहे हैं, लेकिन मई माह में फैंसी नंबरों में फर्जीवाड़े की आशंका के बाद ई-ऑक्शन प्रणाली में किए गए बदलाव किया गया। परिवहन विभाग अपनी वैबसाइट के फैंसी पोर्टल पर समय-समय पर नंबरों की ई-ऑक्शन करता रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की सैर पर अब और आएगा मजा, एडवेंचर एक्टिविटिज का होगा भरपूर डोज; अब ये गतिविधि हुई शुरू, नियम भी होंगे तैयार

चर्चा में रहा ये एक करोड़ रुपए का नंबर

वीआईपी नंबरों की खरीद में एचपी 99-9999 नंबर चर्चा में रहा था। ई-ऑक्शन प्रणाली से पहले इस नंबर की बोली 1 करोड़ रुपए तक चली गई थी। इसी नंबर पर फर्जीवाड़ा होने के अंदेशे के बाद विभाग ने ई-ऑक्शन प्रणाली में बदलाव किया था। पिछले महीनों में भी निगम ने फैंसी नंबरों में की ई-ऑक्शन की थी, जिसमें 5 नंबर ही 35 लाख के बिके थे।

800 करोड़ राजस्व इस साल करेंगे एकत्र

विभाग ने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए कई नई योजनाओं पर काम किया है। इसका फायदा भी मिल रहा है। इस साल 800 करोड़ राजस्व हासिल किया जाएगा। इसके लिए कुछ नई योजनाओं पर काम चल रहा है तो कहीं पर छूट दी जा रही है। पैसेंजर गुड्स टैक्स पहले आबकारी एवं कराधान विभाग में जमा होता था। कई लोगों ने यह जमा ही नहीं करवाया। अब इसके लिए नई नीति बनाई है।

यह भी पढ़ें- Weather Updates: कड़ाके की ठंड ने जनजीवन किया अस्त-वयस्त, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; हिमपात की संभावना कम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें