Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में राज्‍यसभा चुनाव को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस के सिंघवी की विधायकों से मंत्रणा; निर्दलीयों से जुटाया समर्थन

Rajya Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश में राज्‍यसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक दल आज यानि सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसल में चुनावी रणनीति बनाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 7 बजे होटल सिसल में आयोजित होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। राज्यसभा प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

By Anil Thakur Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में राज्‍यसभा चुनाव को लेकर गरमाई राजनीति (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) को लेकर राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी शिमला पहुंच गए हैं। बीते रोज वह उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे।

जानकारी के अनुसार उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ मंत्रणा की है। कई विधायकों के साथ उन्होंने फोन पर संपर्क साधा तो कुछ के साथ वह व्यक्तिगत रूप से मिले हैं। वह शिमला में होटल सिसल में ठहरे हैं। चुनाव के लिए उन्होंने तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन जुटाया है।

होटल सिसल में बनेगी चुनावी रणनीति

कांग्रेस विधायक दल आज यानि सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसल में चुनावी रणनीति बनाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 7 बजे होटल सिसल में आयोजित होने जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल के भी शिमला आने की सूचना है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहेगी।

यह भी पढ़ें: Dharamshala: कांग्रेस MLA सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, CM और DGP से की शिकायत; जांच में जुटी पुलिस

पार्टी ने जारी किया व्हीप

कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक हर्ष वर्धन चौहान ने बैठक को लेकर व्हीप जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी विधायक इस बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। इसके अलावा राज्यसभा निर्वाचन के लिए 27 फरवरी को उपस्थित रहे। उन्होंने कांग्रेस के सभी विधायकों से निवेदन किया है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के पक्ष में मतदान कर पार्टी द्वारा प्राधिकृत एजेंट को मत दिखाने के बाद ही मतदान करेंगे।

वोटिंग को लेकर दी जाएगी जानकारी

विधायक दल की बैठक में वोटिंग को लेकर भी विधायकों को जानकारी दी गई थी। पार्टी ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व सीपीएस संजय अवस्थी को चुनाव के लिए प्राधिकृत पार्टी एजेंट बनाया है। एक समय में दो लोग पोलिंग बूथ पर रहेंगे। सभी विधायकों को पहले इन्हें वोट दिखाना होगा उसके बाद इसे मत पेटी में डालना होगा।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'हर मोर्चे पर फेल सुक्खू सरकार, केंद्र की योजनाओं के सहारे चल रहा काम', प्रदेश सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर

विधायकों को चुनाव को लेकर आयोग की जो गाइडलाइन है उसके बारे में उन्हें बताया जाएगा। नियमों के तहत वोट डालने के बाद पार्टी के अधिकृत एजेंट को वोट दिखाना होगा, तभी वोट को वैध माना जाएगा। यदि वह वोट नहीं दिखाते तो वोट अवैध घोषित हो जाएगा। हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में है। कांग्रेस के पास 40 विधायक है। जबकि 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस ने जुटाया है। जबकि भाजपा के पास 25 विधायक है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें