Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Pradesh: नए CM के नाम का हुआ एलान, सामने आई प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा

Himachal Pradesh CM हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नाम पर मुहर लगने के बाद प्रतिभा वीरभद्र सिंह समेत तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले को स्वीकार करते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Sat, 10 Dec 2022 11:10 PM (IST)
Hero Image
सीएम के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का हुआ एलान

शिमला, एएनआई। Political Reaction Over Himachal Pradesh CM: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) होंगे साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुखविंदर सिंह के नाम पर मुहर लगने के बाद प्रतिभा वीरभद्र सिंह समेत तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि, "हम कांग्रेस आलाकमान की ओर से लिए गए फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि, "मीटिंग में जो हुआ वो सर्वविदित है। हम हाईकमान का फैसला मानते हैं।" उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब वीडियो में उनके समर्थकों को शिमला में विरोध करते हुए दिखाया गया है, जहां शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से लोकसभा सांसद हैं।

आनंद शर्मा ने दी बधाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी और कहा कि वो वह इस सम्मान के हकदार हैं। ''हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने पर सुखविंदर सुक्खू को बधाई।

— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) December 10, 2022

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल और प्रियंका

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, ''राहुल और प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।''

हिमाचल कांग्रेस की तरफ से किया गया ट्वीट

हिमाचल कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया कि, "कांग्रेस आलाकमान और विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर ये निर्णय लिया गया है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।''

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने ट्वीट कर कहा कि, "आदरणीय श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।"

श्रीनिवास बी वी ने दी बधाई

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, "हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हार्दिक बधाई। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस एवं PCC अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने लगातार कांग्रेस को मजबूत किया। एक संघर्षशील कार्यकर्ता को अहम जिम्मेदारी से नवाजे जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार।''

जानें- क्या बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू

इस बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया देते हुए गांधी परिवार और हिमाचल के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, ''मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राज्य की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलाव लाएगी। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। हमें राज्य के विकास के लिए काम करना है।''

ये भी पढें:

Himachal Pradesh: जहां सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता चलाते थे गाड़ी, वहां से बेटा चलाएगा हिमाचल सरकार

Mukesh Agnihotri Profile: हिमाचल के डिप्टी CM होंगे मुकेश अग्निहोत्री, जानें कैसा रहा सियासी सफर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें