Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: 'EVM से नहीं हुई छेड़छाड़ तो कांग्रेस के पक्ष में होंगे चुनाव नतीजे...', प्रतिभा सिंह ने किया दावा

Himachal Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव परिणाम को लेकर दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के विपरीत ही आएंगे। साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई तो कांग्रेस के पक्ष में ही चुनाव के परिणाम आएंगे। प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है।

By Anil Thakur Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 02 Jun 2024 02:26 PM (IST)
Hero Image
Himachal Lok Sabha Election 2024: प्रतिभा सिंह ने चुनाव परिणा को लेकर किया दावा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल (Himachal Exit Poll Result 2024) के विपरीत आएंगे। देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी।

प्रतिभा ने भाजपा पर लगाए आरोप

प्रतिभा ने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर कोई बात नहीं की। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर पूरी तरह खामोश रही। प्रेस को जारी ब्यान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिये जो जो हतकंडे अपनाएं है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

लोगों में भय फैलाने का असफल प्रयास: प्रतिभा सिंह

अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से कमजोर करने की कोशिश की गई है पर जनबल ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: चंबा के सात मतदान केंद्रों पर लोगों ने नहीं दिया वोट, लाख मनाने पर भी टस से मस नहीं हुए ग्रामीण

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नही की गई होगी तो देश के साथ साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौकाने वाले होंगे।

कांग्रेस के साथ है मंडी की जनता: प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि उनकी मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकॉर्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग पहले भी कांग्रेस के साथ थे और इस बार भी पूरी तरह कांग्रेस के ही साथ है। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के विकास का जो विजन लोगों के समक्ष रखा है लोगों ने अपने मत के द्वारा उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है ऐसा उन्हें पूरा विश्वास हैं।

यह भी पढ़ें: Election News: वोटिंग मशीन जमा करवाने गए अधिकारी ने की SDM ऊना से बदसलूकी, चुनाव आयोग ने किया निलंबित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर