Move to Jagran APP

'त्रासदी से उभर रहा हिमाचल, पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित'- बोले PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में भारी बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ से आई त्रासदी के बाद हिमाचल प्रदेश धीरे-धीर उभर रहा है। लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानसून ने पर्यटन उद्योग को पूरी तरह से चौपट किया है। कुल्लू-मनाली मंडी शिमला व अन्य पर्यटन स्थलों में होटल होम स्टे व अन्य को बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaSat, 29 Jul 2023 08:16 PM (IST)
'त्रासदी से उभर रहा हिमाचल, पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित'- बोले PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह
'त्रासदी से उभर रहा हिमाचल, पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित'- बोले PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला, राज्य ब्यूरो। मानसून की तबाही और त्रासदी से हिमाचल उभर रहा है और सड़कों को बहाल करने के साथ अन्य सुविधाओं को बहाल किया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। ये बात लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कही।

उन्होंने कहा कि मानसून की तबाही ने पर्यटन उद्योग को पूरी तरह से चौपट किया है। इसके कारण कुल्लू-मनाली, मंडी शिमला व अन्य पर्यटन स्थलों में होटल, होम स्टे व अन्य को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों से आह्वान किया है सरकार उनके लिए हर संभव सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान बादल फटने और बहुत अधिक वर्षा से हुए नुकसान को लेकर सुक्खू सरकार का पूरा मंत्रिमंडल और सभी कांग्रेस विधायक जायजा लेने के साथ हर संभव उपाय कर रहे हैं। सड़कों को बिाल करने के साथ अन्य सभी प्रबंधों को किया जा रहा है।

दो दिन के अवकाश के बावजूद वीकेंड पर नहीं बढ़ी पर्यटकों की संख्या

दो दिनों के अवकाश व वीकेंड के बावजूद देवभूमि हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कोई विशेष अंतर नहीं आया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए हाई अलर्ट और भारी बारिश को देखते हुए पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर कम रुख किया है। होटलों में आक्यूपेंसी करीब 15 प्रतिशत तक दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में 24 जून के बाद से एक माह से अधिक समय बीत गया है और पर्यटन उद्योग एक प्रकार से ठप ही है।