Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शनिवार को शिमला आ सकते हैं राहुल गांधी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शिमला आगमन की चर्चा के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी को शिमला आना था लेकिन निजी कारणों से उनका प्रोग्राम रद्द हो गया। राहुल गांधी करनाल तक ही आए। गांधी परिवार अमूमन चुनाव के थकान मिटाने के लिए शिमला में बनाए अशियाने में ही आता रहा है।

By rohit nagpal Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 20 Sep 2024 11:01 PM (IST)
Hero Image
शनिवार को शिमला आ सकते हैं राहुल गांधी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।

जागरण संवाददाता, शिमला। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को शिमला आ सकते हैं। अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर इनके पहुंचने की उम्मीद है, पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी आई हुईं हैं।

संभावना है कि शनिवार को राहुल भी यहां पहुंचेंगे। राहुल गांधी के शिमला आने की चर्चा के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी को शिमला आना था, लेकिन निजी कारणों से उनका प्रोग्राम रद्द् हो गया।

राहुल गांधी करनाल तक ही आए। गांधी परिवार अमूनन चुनावी थकान मिटाने के लिए शिमला में बनाए अशियााने में ही आता रहा है। इस बार भी दो दिन की छुट्टियों के चलते 17 सितंबर को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए सोनिया गांधी शिमला पहुंची थी। 15 सितंबर को प्रियंका गांधी आईं थी।

यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में बेरोजगारी सड़क पर उतरा शिक्षित बेरोजगार संघ, सुक्खू सरकार के खिलाफ बोला हल्ला