Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राम नाम के रस में डूबा शिमला, निकली भव्य शोभा यात्रा; नाना पाटेकर, सिरमत कौर सहित कई बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

राजधानी शिमला राम नाम के रस में डूब गई है। अयोध्या में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शिमला में श्रीराम उत्सव शुरू हो गया है। श्रीराम उत्सव के पहले दिन श्रीराम ध्वज के तले सभी सनातन सभाओं ने कालीबाड़ी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल रहे। शोभा यात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई।

By Jagran News Edited By: Preeti Gupta Updated: Sun, 21 Jan 2024 12:24 PM (IST)
Hero Image
राम नाम के रस में डूबा शिमला, निकली भव्य शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, शिमला। Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: राजधानी शिमला राम नाम के रस में डूब गई है। अयोध्या में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शिमला में श्रीराम उत्सव शुरू हो गया है। श्रीराम उत्सव के पहले दिन श्रीराम ध्वज के तले सभी सनातन सभाओं ने कालीबाड़ी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली।

सुबह शुरू हुई शोभायात्रा, झूम उठे श्रद्धालु

शोभा यात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई। श्रीराम के ध्वज के नीचे अश्व आगे चला, पीछे भगवान श्रीराम के पटके व झंडे उठाकर शहर की सभी सभाओं के लोग डोल नगाढ़ो की धुनो पर झूमते हुए चल रहे थे। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी शोभायात्रा में शामिल रहे। श्रीराम आएंगे, जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली।

रंगे बिरंगे फूलो के बीच विराजमान थी मूर्ति

रामपालकी में अयोध्या में बने मॉडल व राममंदिर शिमला मे प्रतिष्ठित मूर्ति की प्रतिमा रंगे बिरंगे फूलो के बीच विराजमान थी। कालीबाड़ी से शोभा यात्रा सीटोओ चौक पर पहुंची। यहां से लोअर बाजार होते हुए शेर-ए-पंजाब पहुंची। शेर-ए-पंजाब से मॉलरोड होकर दोबारा सीटोओ चौक।

राममय हुआ पूरा शहर

वहां से सनातन धर्म मंदिर गंज बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में माथा टेका। यहां से कार्टरोड होते हुए शोभा यात्रा गुरूद्वारे पहुंची और यहां पर भी माथा टेका। इसके बाद रामबाजार होते हुए श्रीराम मंदिर में यात्रा समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु राम नाम भजनों पर जमकर नाचे। इस दौरान शहर में माहौल पूरी तरह से राममय था। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

राजपाल यादव व सिरमत कौर रंधावा ने उठाया राम ध्वज

शिमला के रिज मैदान में इन दिनो जर्नी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता राजपाल यादव, उत्कर्ष शर्मा, नाना पाटेकर और अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा शिमला पहुंची है। शिमला के मालरोड पर फिल की शूटिंग चल रही है।

राजपाल यादव ने उठाया श्रीराम का झंडा

जब शोभा यात्रा माल रोड पर पहुंची तो उस समय शूटिंग रूक गई। इस दौरान अभिनेता राजपाल यादव भी यात्रा में शामिल हुए और श्रीराम नाम का झंडा भी थामा। शोभायात्रा में बज रही डोल नगाढ़ो की धुनो पर राजपाल यादव झूमे। वहीं अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा भी ढोल की धुनो पर झूमती नजर आई।

यह भी पढ़ें- चुनाव अधिकारियों की भी होगी परीक्षा, पास होने पर ही करा सकेंगे इलेक्शन; लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का नया फरमान


शहर में जगह जगह लगे छबील

श्रीराम उत्सव के मौके पर शहर में जगह जगह छबील भी लगाए गए है। शिमला के लोअर बाजार, मालरोड सहित कई स्थानों पर छबील लगे हुए है। इस दौरान हलवा, पूरी, खीर और चाय को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा है। शहर की दीवारे भी राम नाम में रंगी है। शहर के कारोबारियों की ओर से मालरोड की दीवारों पर श्रीराम भगवान की प्रतिमा वाले बैनर लगाए गए हैं।

आज होगा अखंड रामायाण पाठ

सूदसभा के नेतृत्व में सभी सनातन सभाओं की ओर से आज रामंदिर शिमला में अखंड रामायाण पाठ का आयोजन करवाया जाएगा। यह रामायण पाठ 24 घंटे तक चलेगा। जिस समय अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा होगी, उस समय ही राममंदिर में अखंड रामायण पाठ पूरा होगा। 22 जनवरी को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण राममंदिर में एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। रिज मैदान पर सामुहिक आतिशबाजी होगी। इसके अलावा रिज मैदान पर रामनाम की रंगोली भी बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने किया अवकाश का एलान; कहा- राम सबके घरों में जलाएं दिये

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें