Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तेलंगाना CM पद की शपथ लेंगे रेवंत रेड्डी, सीएम सुक्खू भी समारोह में होंगे शामिल; आज हैदराबाद रवाना होंगे मुख्यमंत्री

Telangana CM तेलंगाना में पहली बार सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार यानी कल आयोजित हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैदराबाद (CM Sukhu visit Hyedrabad) के लिए रवाना होंगे। आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। रेवंत रेड्डी सीएम पद की शपथ लेंगे।

By Preeti GuptaEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 06 Dec 2023 11:44 AM (IST)
Hero Image
तेंलगाना सीएम के शपथ समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu Visit Telangana: तेलंगाना में पहली बार सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार यानी कल आयोजित हो रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैदराबाद (CM Sukhu visit Hyedrabad) के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

तेलंगाना में पहली बार सत्ता में आई कांग्रेस

तेलंगाना राज्य गठित होने के बाद पहला अवसर है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव (Telangana Assembly Election) जीत कर सत्ता प्राप्त कर रही है। बता दें कि हाल ही में देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत हुई तो वहीं, मिजोरम में ZPM ने सत्ता हासिल की। वहीं, तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति को पछाड़ते हुए कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया।

कांग्रेस ने हासिल की 119 सीटें

कांग्रेस ने तेलंगाना में 119 में से 64 सीटें जीतकर पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं, भारत राष्ट्र समिति ने 38 सीटें, बीजेपी को आठ और एआईएमआईएम को सात सीटें ही हासिल हुई। कांग्रेस आलाकामन ने तेलंगाना के सीएम पद (Telangana CM) के लिए रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) का चयन किया है। वह गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें- Telangana CM: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे तेलंगाना के निर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

कौन है रेवंत रेड्डी?

रेवंत रेड्डी को निवर्तमान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के कड़े आलोचक के रूप में देखा जाता है। राज्य के मल्काजगिरी से सांसद रेवंत रेड्डी को जून 2021 में एन उत्तम कुमार रेड्डी की जगह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल में बर्फबारी के बाद खिली धूप: ठंड से मिली राहत, रोहतांग ​​​​​​​और दारचा हाईवे बहाल; 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम