Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla News: बगलामुखी के पास त्रिपल जंगल में बनेगा बड़ा चिड़ियाघर

Shimla News कांगड़ा जिला में बगलामुखी मंदिर के पास त्रिपल जंगल में बड़ा चिड़ियाघर बनेगा। यह 1700 कनाल भूमि में बनेगा। ये निर्णय शिमला में मंगलवार को आयोजित जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी की कार्यकारी समिति की दूसरी बैठक में लिए गए।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Wed, 11 Jan 2023 12:18 PM (IST)
Hero Image
कांगड़ा जिला में बगलामुखी मंदिर के पास त्रिपल जंगल में बड़ा चिड़ियाघर बनेगा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। कांगड़ा जिला में बगलामुखी मंदिर के पास त्रिपल जंगल में बड़ा चिड़ियाघर बनेगा। यह 1700 कनाल भूमि में बनेगा। प्रदेश के अन्य चिडियाघरों में जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए भी योजना तैयार होगी। ये निर्णय शिमला में मंगलवार को आयोजित जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी की कार्यकारी समिति की दूसरी बैठक में लिए गए। बैठक प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई।

इसमें राज्य के समस्त चिड़ियाघर को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया और वन्य प्राणी प्रभाग की ओर से सोसायटी के कार्यों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं सीईओ अनिल ठाकुर ने कार्यों का विवरण पेश किया। राजीव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कांगड़ा जिला में बड़ा चिड़ियाघर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Chamba News: नीट के रिजल्ट से छेड़छाड़ कर MBBS में दाखिले का मामला, आरोपित छात्रा के शैक्षणिक दस्तावेज जब्त

जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी की दूसरी बैठक में लिया निर्णय

इसके अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वन मंडलाधिकारी हमीरपुर को नया चिड़ियाघर निर्मित करने के लिए भूमि चयन के लिए कहा है। बैठक में मुख्य अरण्यपाल शिमला, धर्मशाला व शमशी, वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, चंबा व सराहन ने पिछले कार्यों का ब्यौरा दिया। चिड़ियाघरों में पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया। जू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी की दूसरी बैठक में निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें-हिमाचल की सड़कों पर सुरक्षित नहीं सफर, ये तीन प्रमुख वजह बन रहीं हादसे का कारण, वीकेंड पर ज्‍यादा दुर्घटनाएं