Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla: राम भगवान को पेटेंट बनाने का काम कर रही भाजपा, ये राजनीति के अलावा कुछ नहीं: यादवेंद्र गोमा

खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि भाजपा प्रभू श्रीराम को पेटेंट बनाने की कोशिश कर रही है जो सरासर गलत है। प्रभू श्रीराम सभी की आस्था का केंद्र हैं। सभी श्री राम को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि राम मंदिर निर्माण का काम भाजपा के कार्यकाल में हुआ लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि भाजपा भगवान राम को अपना पेटेंट बताएं।

By Anil Thakur Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Mon, 29 Jan 2024 11:01 PM (IST)
Hero Image
राम भगवान को पेटेंट बनाने का काम कर रही भाजपा, ये राजनीति के अलावा कुछ नहीं: यादवेंद्र गोमा

जागरण संवाददाता, शिमला। आयुष व खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रभू श्रीराम को पेटेंट बनाने की कोशिश कर रही है, जो सरासर गलत है। प्रभू श्रीराम सभी की आस्था का केंद्र हैं। सभी श्री राम को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि राम मंदिर निर्माण का काम भाजपा के कार्यकाल में हुआ, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि भाजपा भगवान राम को अपना पेटेंट बताएं। 

जनता को ठग रही भाजपा 

सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में गोमा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले भाजपा नेताओं ने मंदिरों में घूम कर झाड़ू-पोछा लगाने का काम किया। उन्होंने पूछा कि भाजपा को प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही सफाई का ध्यान क्यों आया? अब भाजपा नेता मंदिरों की सफाई क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को ठगने का काम कर रही है। पहले जनता को 15 लाख रुपए के नाम पर ठगा। इसके अलावा लोगों को काला धन वापस लाने और 2 करोड़ नौकरी सालाना देने का भी वादा किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

राहुल गांधी को नहीं करने दिए मंदिर के दर्शन

उन्होंने कहा कि साल 2019 में जब आतंकियों ने पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर हमला किया, तब भी इसका संवेदना भाजपा ने लेने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा भगवान राम को अपना हथियार बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं कि कोई कांग्रेस का नेता राम मंदिर नहीं गया। राहुल गांधी उस वक्त भारत जोड़ो ने यात्रा में थे और उन्होंने वहां मंदिर में दर्शन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां उन्हें रोकने का काम किया गया। 

भाजपा से झूठ न बोलने की अपील की

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह भाजपा के झूठ से बचे। सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम को लेकर मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार जाकर हल करने को लेकर यह कार्यक्रम शुरू किया है और मंत्री गांव में जाकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं वहीं उन्होंने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनमंच की तरह नहीं है बल्कि इसमें लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। कोई बड़े तामझाम नही किया जाता है, इसमे जो समस्या लोगो की होती है। मौके पर निपटारा किया जाता है।

समय के अनुसार अयोध्या जाएंगे

यादवेंद्र गोमा ने कहा कि समय के अनुसार कांग्रेस की पूरी सरकार अयोध्या जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात पहले भी कही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पिक एंड चूज किया गया। सैट प्रोग्राम विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस ने अपने पास यह कार्यक्रम रखा था। गोमा ने कहा कि राम भक्ति का सर्टिफिकेट हमें भाजपा से लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवकाश घोषित किया ताकि कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेने जा सकें।