Move to Jagran APP

शिमला को जल्द मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात, 25 करोड़ की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट; निर्माण कार्य शुरू

शिमला शहर को जल्द ही पहले फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। 25 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। अनाडेल से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों को जाने वाले लोगों को फ्लाईओवर के बनने से काफी राहत भी मिलेगी। यह भी बता दें कि शहर का दूसरा फ्लाईओवर खलीणी में बनना है।

By rohit nagpalEdited By: Rajat MouryaUpdated: Thu, 05 Oct 2023 03:33 PM (IST)
Hero Image
शिमला को जल्द मिलेगी फ्लाईओवर की सौगात, 25 करोड़ की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट (फाइल फोटो)

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Flyover Update सर्कुलर रोड पर आम शहरी को जाम से राहत दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जाने वाले फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी का ये प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतरते दिख रहा है। विधानसभा के नीचे फ्लाईओवर के लिए इसका काम शुरू करने के लिए मशीनें लगा दी हैं। साथ ही पूरे स्थान को भी कवर कर दिया है। अब जमीन पर ये काम होता दिख रहा है।

शहर में निचले हिमाचल से या फिर पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा जाम विधानसभा के पास से लेकर विक्ट्री टनल तक ही झेलना पड़ता है। इस डबललेन फ्लाईओवर का निमार्ण 25 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस काम को स्मार्ट सिटी के तहत ही हिमाचल प्रदेश सड़क आधारभूत ढांचा विकास निगम के माध्यम से किया जा रहा है।

25 करोड़ की लागत से पूरा होगा प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत 25 करोड़ रुपये के लगभग आंकी जा रही है। ये फ्लाईओवर 220 मीटर लंबा होगा। इसे पांच पिलर पर तैयार किया जाना प्रस्तावित है। रेलवे की जमीन पर भी पिलर लगने हैं। विक्ट्री टनल के पास बने ओवरब्रिज से विधानसभा के पास अनाडेल सड़क को जोड़ने के लिए यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: प्रदेश के उपमुख्मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- आपदा में पीएम व गृहमंत्री नहीं आए हिमाचल

यहां रहती है सबसे ज्यादा जाम की दिकक्त

फ्लाई ओवन के बनने के बाद शहर के पुराने बस अड्डे की ओर से विधानसभा, अनाडेल और चौड़ा मैदान जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से रवाना होंगे। यह सीधे अनाडेल सड़क पर पहुंच जाएंगे। इन्हें विधानसभा के पास सड़क क्रॉस नहीं करनी पड़ेगी। अभी सड़क क्रॉस करने के कारण ही यहां सुबह शाम लंबा जाम लगता है। विक्ट्री टनल के पास भी सिंगल लेन सड़क बनेगी, इससे सुरंग के बाहर जाम खत्म हो सकेगा।

इसके बाद खलीणी में बनना है दूसरा फ्लाईओवर

शहर का दूसरा फ्लाईओवर खलीणी में बनना है। इसमें भी डंगे लगाने का काम तो पहले से ही किया जा रहा है, लेकिन मूल रुप स फ्लाईओवर को बनाने का काम जल्द ही पूरी तरह से शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: सीएम सुक्खू ने HPSEDC के टर्नओवर में वृद्धि को सराहा, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ कुल कारोबार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।