Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla News: सेब के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अदानी के रेट भी नहीं गिरा सके, मूल्य सौ से ज्यादा

शिमला की फल मंडी में सेब के दाम आसमान छू रहे हैं। अदानी सहित अन्य बड़े खरीददारों ने 80 रुपये तक के दाम दिए हैं। वीरवार को सबसे अच्छा सेब 2240 रुपये प्रति पेटी बिका। कम क्वालिटी वाले सेब को भी 1600 रुपये प्रति पेटी के भाव मिले हैं। ढली मंडी में 18 हजार पेटी सेब पहुंची है और आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है।

By Shikha Verma Edited By: Sushil Kumar Updated: Fri, 13 Sep 2024 01:57 PM (IST)
Hero Image
Shimla News: सेब के दामों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सौ रुपये से अधिक मिल रहे मूल्य।

जागरण संवाददाता, शिमला। अदानी ने पिछले दिनों सेब के दाम खोल दिए थे , लेकिन अदानी के दाम गिरने के बाद भी फल मंडी में सेब के दाम में कोई कमी नहीं हुई है। फल मंडी में अभी भी सौ रुपये प्रति किलो से ज्यादा सेब का दाम मिल रहा है। वहीं अदानी व अन्य बड़े खरीददारों ने 80 रुपये तक सेब के दाम को दिया है। मंडी में औसत सेब ही 80 से 90 रुपये तक बिक रहा है।

अच्छी क्वालिटी के सेब के दाम प्रति पेटी 2240 तो औसत सेब के दाम 1600 रुपये प्रति पेटी की दर से मिल रहे हैं। मंडी में बागवानों को उनकी किस्म के हिसाब से सेब के दाम मिल रहें है। अच्छी क्वालिटी के सेब के दाम व कम सेब के दाम कम मिल रहें है।

ऊपरी शिमला के सभी क्षेत्रों से सेब आना शुरू हो गया है। अब मंडी में सबसे ज्यादा रायल , रेड गोल्डन सेब आ रहा है। शुरू में बागवानों को सेब के दाम चार से पांच हजार तक मिल रहें थे, लेकिन जैसे ही सेब सीजन से रफ्तार पकड़ना शुरू किया तो इसके दाम में भी कमी आने लगी।

फल मंडी में अब ऊपर शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब आना शुरू हो गए है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब के आने के बाद अब मंडी में सेब की आवक काफी ज्यादा हो गई हैं। इससे सेब काफी बेहतर क्वालिटी का बाजार में आ रहा है।

हालांकि आवाक ज्यादा होने के कारण इ्नहें पहले के मुकाबले दाम कम ही मिल रहे है, लेेकिन आने वाले दिनों में बागवानों को बेहतर दाम की उम्मीद है। ढली फल मंडी में ही 18 हजार सेब की पेटियां वीरवार को पहुंची है। इनकी संख्या पराला में आजकल ज्यादा चल रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर