Move to Jagran APP

Shimla News: सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

दिल्ली में आज हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के निवास पर पहुंच कर उनसे शिष्टाचार भेंट की। हिमाचल प्रदेश चुनाव में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सुक्खू पहली बार दिल्ली आए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Thu, 15 Dec 2022 03:01 PM (IST)Updated: Thu, 15 Dec 2022 03:01 PM (IST)
सीएम सुक्खू व प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ( HP CM Sukhvinder Singh Sukhu) और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के निवास पर पहुंच कर उनसे शिष्टाचार भेंट की। हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू पहली बार दिल्ली आए हैं।

शपथ ग्रहण के बाद एक्शन मोड में आए सुक्खू 

बता दें कि सीएम इस विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीते सोमवार को अपने पद का कार्यभार संभालते ही सुक्खू एक्शन मोड में आ चुके हैं। सुक्खू ने जयराम सरकार के पहली अप्रैल, 2022 के बाद लिए हुए सभी निर्णयों को रद करते हुए उनपर फिर से विचार करने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री से भी मिलने का मांगा समय - सुक्खू 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, ' हमने प्रधानमंत्री से भी मिलने का समय मांगा है। वहीं मीडिया से बात करते समय कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि लोगों ने उन्हें विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चलाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह राज्य यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष रहे हैं, एक विधायक रहे हैं और अब लोगों ने उन्हें फिर से विजयी बनाया है। उन्होंने स्टार प्रचारक के तौर पर करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, इसलिए उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी जाएगी, वह उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

Himachal Politics: डिप्टी CM पद के लिए अड़े कर्नल धनीराम शांडिल, कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली में होगी चर्चा

Himachal News: जयराम बोले, कांग्रेस सरकार ने शुरुआत अच्छी नहीं की; बदले की भावना से काम करने का लगाया आरोप


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.