Move to Jagran APP

Shimla Politics: सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हर्षवर्धन चौहान बने मंत्री

जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने वाले दूसरे विधायक बने हैं। इससे पहले हर्षवर्धन चौहान के पिता स्वर्गीय गुमान सिंह ठाकुर (सात बार रहे विधायक) डॉ वाईएस परमार मंत्रिमंडल में दो बार मंत्री रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Sun, 08 Jan 2023 10:43 AM (IST)
Hero Image
सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हर्षवर्धन चौहान बने मंत्री
शिमला, जागरण संवाददाता : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने वाले दूसरे विधायक बने हैं। इससे पहले हर्षवर्धन चौहान के पिता स्वर्गीय गुमान सिंह ठाकुर (सात बार रहे विधायक) डॉ वाईएस परमार मंत्रिमंडल में दो बार मंत्री रहे हैं। हर्षवर्धन चौहान छठी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने कॉलेज में सबसे पहले छात्र राजनीति से एनएसयूआई से शुरुवात की थी। चौहान जिला सिरमौर एनएसयूआई जिला महासचिव भी रहे हैं।

शिलाई विधानसभा मे 1993 में पहली बार विधायक बने थे 

शिमला विश्वविद्यालय में कैंपस बॉडी में हिमाचल एनएसयूआई के महासचिव रहे। उसके बाद युवा कांग्रेस में एंट्री ली और युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव बने। शिलाई विधानसभा मे 1993 में पहली बार विधायक बने। उसके बाद 1998, 2003, 2007, 2017 व 2022 चुने गए। इसी बीच 2 बार जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश सरकार में 1 बार सीपीएस रहे और एक बार राज्य रोजगार सृजन बोर्ड के चैयरमैन रहे। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य प्रवक्ता व वर्तमान में राज्य मिडीया प्रभारी व उपनेता प्रतिपक्ष है।

भाजपा प्रत्याशी को हराया था 

हर्ष वर्धन चौहान का जन्म 14 सितंबर 1964 को नाहन में गुमान सिंह चौहान के घर हुआ था, जो हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला से की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव तोमर को 382 वोट से पराजित किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान को 32093, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव तोमर को 31711 मत पड़े थे।

Himachal Cabinet: हिमाचल में सुक्खू मंत्रिमंडल में 7 विधायक बने मंत्री, प्रतिभा के बेटे विक्रमादित्य भी शामिल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।