Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla Sanjauli Masjid Case: संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Shimla Sanjauli Masjid Case हिमाचल प्रदेश के शिमला के अंतर्गत संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से पीटा और पानी की बौछारें छोड़ीं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस समय शहर में स्थिति भयावह हो गई है।

By rohit nagpal Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 11 Sep 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
शिमला में मस्जिद को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

जागरण संवाददाता, शिमला। Shimla Sanjauli Masjid Case: शहर के उपनगर संजौली में अवैध मस्जिद बनाने के विरोध में जुटे शहर भर के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बांझी व पानी फेंक कर तितर-बितर करने का प्रयास किया। सुबह से ही हिंदू संगठनों व पुलिस के बीच जोर अजमाएश शुरू हो गई

पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को रोकने के लिए ढली की दोनों सुरंगों को ढली की तरफ से बंद कर दिया था। एक से तो आम लोगों के जाने तक की अनुमति नहीं थी। ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद रखा था। ढली बाईपास से ही ट्रेफिक को भेजा जा रहा था।

प्रदर्शनकारियों ने किया चक्का जाम

वहीं ऊपरी शिमला से ढली फल मंडी के लिए सेब से भरे वाहन पहुंच रहे थे। प्रदर्शनकारियों पहले सब्जी मंडी में एकत्र हुए, फिर ढली सुरंग की ओर चले।

ढली सुरंग की ओर जाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप के आगे चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सेब से भरे वाहनों को मंडी में पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। ढली सुरंग पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के जवानों के बीच में काफी धक्कामुक्की हुई।

लगभग आधा घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को कवच को तोड़ने हुए सुरंग पार कर ली। प्रदर्शनकारियों के आगे आने तक पुलिस ने अवैध रुप से बनी मस्जिद से 200 मीटर पहले फिर से बेरिगेट लगा दिए। यहां पर भी प्रदर्शनकारियों व पुलिस के जवानों के बीच में काफी गुत्थम गुत्थी होती रही। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस दोनों के बीच में बल प्रयोग हुआ।

प्रदर्शनकारियों पर बरसी लाठियां

पुलिस के जदवानों पर बोतले व दूध की कैरेटे तक फेंकी गई। यहां पर हिंदू संगठनों ने फिर से बैरिकैड को तोड़ने का काम लगभग पूरा कर दिया था, इसी बीच पुलिस के जवानों ने लाठिया बांझते हुए भीड़ को खदेड़ा, काफी पीछे तक ले गए। इसी बीच प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस को रोका, इसके बाद फिर से प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड को गिराने के लिए काम शुरू कर दिया।

पुलिस ने पहले तो समझाया, लेकिन इसके बाद अग्निशमन विभाग के वाहनों को लाकर पानी की बोछारे छोड़ी। इससे बचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने खुद ही बैरिकेड उठा कर लगा दिया. साथ ही कुछ ने दूध की कैरेट से इसे रोका, इसे बाद में पुलिस के जवानों की ओर हवा में उछाल दिया।

पुलिस जवानों को भी आईं चोटें

दोनों ही पक्षों की तरह से लग रहे जोर में पुलिस के एक जवान को काफी चोट आई हैं, एक को सामान्य चोटें आई हैं। इनके साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। इनसभी का आइजीएमसी में उपचार किया जा रहा है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व एसपी शिमला संजीव गांधी भी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- क्या है संजौली मस्जिद विवाद? 14 साल में कैसे खड़ी हो गई 4 मंजिलें; हिंदू संगठनों से सियासत तक मचा बवाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर