Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशखबरी! शिमला में दौड़ेंगी लग्जरी बसें, 114 परानी बसों को 'टाटा बाय-बाय' करने जा रहा निगम

शिमला (Shimla News) में जल्द ही लग्जरी बसों की सवारी का आनंद ले सकेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने बेड़े से 20 लग्जरी और 114 साधारण बसों को हटाकर उनके स्थान पर नई बसें शामिल करने जा रहा है। ये बसें 15 साल पुरानी हो चुकी हैं और इनकी माइलेज भी कम है। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी डिपुओं से इन बसों का ब्योरा मांगा था।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 07 Oct 2024 02:43 PM (IST)
Hero Image
15 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं बसें अब नई बसें होंगी शामिल। सांकेतिक तस्वीर

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें अब बीच सफर में नहीं हांफेंगी। निगम अपने बेड़े से 20 लग्जरी और 114 साधारण बसों को हटा कर इनके स्थान पर नई बसों को शामिल करेगा।

ये बसें 15 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। इनकी माइलेज भी कम है। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी डिपुओं से इसका ब्योरा मांगा था। यह ब्योरा आने के बाद अब इनके स्थान पर नई बसों को शामिल किया जाएगा। इनमें 40 बसें तो शिमला डिपो की ही हैं।

निजी ऑपरेटरों को इसी माह आवंटित होंगे 107 रूट

निगम पहले इलेक्ट्रिक बसों को इनके स्थान पर शामिल करने की तैयारी में था, लेकिन इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में अभी समय लगेगा। जब तक नई बसें नहीं आ जाती तब तक आंतरिक व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर, अब बैरियर पर नहीं लगानी होगी लाइन; फास्टैग से कटेगा शुल्क

निगम ने घाटे के 275 रूट को सरेंडर कर दिया है। इन्हें निजी ऑपरेटरों को देने का निर्णय सरकार ने किया है। 107 रूट के परमिट इसी माह जारी कर दिए जाएंगे। इन रूट पर चल रही बसों को निगम दूसरे रूट पर चलाएगा, ताकि बसों की कमी को पूरा किया जा सके।

निजी स्कूलों को बसें नहीं देगा निगम

निगम प्रबंधन ने निर्णय किया है कि शिमला शहर में अगले वर्ष से निजी स्कूलों को बसें नहीं दी जाएंगी। इसको लेकर स्कूलों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। स्कूलों को पहले ही कह दिया गया है कि नए सत्र में स्कूलों के लिए बसों की व्यवस्था खुद कर लें। निगम का तर्क है कि निजी स्कूलों को सुबह व शाम दोनों समय बसें चलानी पड़ती हैं। इनके लिए जो बसें चलती हैं, उन्हें अन्य रूट पर नहीं भेज पाते । स्कूलों को बसें देना निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

निगम 20 लग्जरी सहित 327 बसों को खरीदने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया चली हुई है । 114 पुरानी बसों को बदला जा रहा है | 20 लग्जरी बसें भी बदली जा रही हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

-आरडी नजीम, प्रधान सचिव परिवहन ।

यह भी पढ़ें- ऊना से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, 2 कोचों के टूटे शीशे, जांच में जुटी पुलिस

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें