Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में बारिश के बाद बर्फबारी बनी परेशानी, रोहतांग-शिंकुला व बारालाचा दर्रों पर बिछी सफेद चादर

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोहतांग शिंकुला और बारालाचा दर्रों पर बर्फबारी हुई है जबकि ऊना में 23 मिलीमीटर बिलासपुर के बरठीं में 3 मिलीमीटर और शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है लेकिन एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में बारिश के बाद बर्फबारी से लोगों पर आफत

राज्य ब्यूरो, शिमला। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रों पर बर्फबारी हुआ। जबकि ऊना में 23 मिलीमीटर, बिलासपुर के बरठीं में 3 मिलीमीटर और शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जबकि अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे।

ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है जबकि एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर बादल छा सकते हैं। ऊंची चोटियों पर हिमपात और वर्षा के कारण हल्की ठंडक बढ़ गई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि एक दो स्थानों पर करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है

धान की फसल को पहुंचा नुकसान

मौसम में ये बदलाव और वर्षा धान की फसल के ठीक नहीं है और इसके कारण कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 32.7 डिग्री जबकि ऊना में 23 मिलीमीटर वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट के कारण 30 डिग्री दर्ज किया गया है।

प्रदेश में 33 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। आठ ट्रांसफॉर्मर खराब हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें