Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रियंका के बाद सोनिया गांधी भी पहुंची शिमला, देश की राजनीति पर यहीं से रखेंगी नजर; CM सुक्खू करेंगे मुलाकात

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को शिमला पहुंचीं। वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर ठहरी हैं। अगले कुछ दिनों तक यहीं रहने का उनका कार्यक्रम है। प्रियंका वाड्रा दो दिन पहले ही शिमला आई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिमला छुट्टियां मनाने आए हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इनसे शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

By Anil Thakur Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 17 Sep 2024 03:58 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहुंची शिमला

राज्य ब्यूरो, शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर शिमला पहुंची। दिल्ली से सोनिया गांधी चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आई, चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से सीधे शिमला के छराबड़ा पहुंची। सोनिया गांधी का काफिला शिमला से सीधा छराबड़ा गया, यहां पर वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर ही रुकी है।

प्रियंका वाड्रा दो दिन पहले आई थीं शिमला

अगले कुछ दिन इनका यहीं पर रुकने का कार्यक्रम हैं। प्रियंका वाड्रा दो रोज पहले ही शिमला आई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिमला छुट्टियां मनाने के लिए आए हुए हैं। परिवार का यह निजी दौरा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोनों नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं, ऐसी चर्चा है। सोनिया और प्रियंका अगले कुछ दिनों तक छराबड़ा से ही देश की राजनीति पर नजर रखेंगी।

विधानसभा चुनावों में पार्टी के स्टार प्रचारक हैं सोनिया-प्रियंका

सोनिया व प्रियंका हरियाणा व जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। प्रियंका वाड्रा यहीं से प्रचार के लिए जा सकती हैं। शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपेड के साथ ही प्रियंका गांधी का अपना घर बना रखा हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal News: निजी प्रवास पर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, करेंगी वादियों का दीदार

यहां छुट्टियां मनाने आती रहती हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी अक्सर छुट्टियां मनाने यहां आती रहती हैं। इस बार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रियंका गांधी 5 दिन छराबड़ा में रुकी थीं। तब उन्होंने चारों लोकसभा सीटों के साथ साथ 6 विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का मोर्चा भी छराबड़ा से ही संभाला था।

यह भी पढ़ें- कपार्टमेंट वाले के लिए खुशखबरी! फेल हुए छात्रों को मिलेगा पास होने का गोल्डेन चांस

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर