Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonia Gandhi: हिमाचल में चुनावी उठापटक के बीच शिमला पहुंची सोनिया, राहुल के बाद अब प्रियंका से करेंगी गुफ्तगू

Sonia Gandhi Shimla Visit हिमाचल प्रदेश में चुनावी उठा पटक के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंची है। 14 अक्‍टूबर के बाद दिल्ली में होने वाली केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी सोमवार सुबह शिमला पहुंची।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaUpdated: Mon, 10 Oct 2022 10:28 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंची हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Sonia Gandhi Shimla Visit, हिमाचल प्रदेश में चुनावी उठा पटक के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी शिमला पहुंची हैं। 14 अक्‍टूबर के बाद दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी सोमवार सुबह शिमला पहुंची। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए वह शिमला के छराबड़ा आईं। यहां से छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के घर गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला छराबड़ा पहुंचा। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अब शिमला पहुंची हैं। यहां पहले से पहुंची प्रियंका गांधी के साथ गुफ्तगू करेंगी। सोनिया हिमाचल की राजनीतिक हलचल का फीडबैक लेंगी।

सोनिया गांधी का यह दौरा गुपचुप हुआ है। बताया जा रहा है वह छुट्टियां मनाने के लिए शिमला आई हैं। लेकिन चुनावी माहौल में राजनीतिक चर्चा भी संभव है। आज और कल उनका छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रुकने का कार्यक्रम है। 11 को वह लौट जाएंगी और 14 के बाद होने वाली चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगी।

किसी नेता से नहीं मिलेंगी

सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है। इस दौरान वह किसी भी पार्टी पदाधिकारी से नहीं मिलेगी न ही किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी। सोनिया गांधी की बेटी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 4 अक्टूबर से शिमला में ही हैं।

गांधी परिवार आता है छुट्टियां मनाने

प्रियंका गांधी वाड्रा का शिमला के छराबड़ा में अपना घर है। अक्सर गांधी परिवार यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आता है। पिछले वर्ष सितंबर महीने में पूरा परिवार सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा यहां पर छुट्टियां मनाने आए थे।  सोनिया गांधी का यह निजी दौरा है। इसके बारे में पार्टी के पदाधिकारियों तक को सूचना नहीं दी गई है।

टिकटों पर नहीं बन रही सहमति

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर इन दिनों खूब उठापटक चल रही है। स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी टिकटों पर बात नहीं बन पाई है। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में टिकटों पर अंतिम मुहर लगनी है। प्रदेश में अगले माह नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर