Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में जल्द बहाल होगा छात्रसंघ चुनाव, सीएम सुक्खू बोले-विचार के बाद लेंगे फैसला; दिव्यांग विद्यार्थियों को भी दी सौगात

शिमला में पूर्व छात्र सम्मेलन मैत्री में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कालेज और विश्वविद्यालय में बिना हिंसा के छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं इसके लिए सभी से विचार विमर्श किया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कंडाघाट में शिक्षण संस्थान बनेगा।

By Rajiv Mishra Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 16 Jun 2024 03:05 PM (IST)
Hero Image
पूर्व छात्र सम्मेलन 'मैत्री' में शामिल होने पहुंचे थे मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव (एससीए) को जल्द बहाल किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में पूर्व छात्र सम्मेलन ‘मैत्री’ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेज और विश्वविद्यालय में बिना हिंसा के छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं, इसके लिए सभी से विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद ही सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव को इसलिए बंद किया गया था कि क्योंकि हिंसा होती थी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी छात्र राजनीति से निकले हैं इसलिए चुनाव होने चाहिए। इस पर सोच विचार के बाद फैसला लिया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की जल्द नियुक्ति की जाएगी। मौजूदा समय में जो कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं उनका काम भी अच्छा है।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कंडाघाट में बनेगा शिक्षण संस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के कंडाघाट में दिव्यांग विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थान बनाया जाएगा। इसके लिए 45 बीघा भूमि का चयन किया गया है।

जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पहली कक्षा से लेकर कालेज तक की पढ़ाई यहां पर करवाई जाएगी। विद्यार्थियों की देखभाल की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा विदेशों में भी छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार प्रयास करेगी।

पूर्व छात्र एसोसिएशन के भवन को दो करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्र एसोसिएशन के भवन के लिए विश्वविद्यालय को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस भवन के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 35 लाख रुपये की राशि प्रदान कर चुके हैं। कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल ने बताया ने बताया कि जेपी नड्डा की ओर से विश्वविद्यालय को 35 लाख की राशि मिल चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: 'लापता नहीं जानबूझ कर छिपा था हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी', एसपी ने किए हैरान करने वाले खुलासे

मेरी पत्नी नहीं लड़ेगी चुनाव- सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वह किसी भी नेता से नहीं मिले हैं। पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि ऐसी चर्चाएं कहां से जन्म लेती हैं, मुझे नहीं पता।

वह दिल्ली जरूर गए थे, मगर अभी टिकट तय नहीं हो पाए हैं। जल्द नालागढ़, हमीरपुर और देहरा में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। सुक्खू ने कहा कि राजनीति में भाग्य का होना जरूरी है।

उन्होंने सतपाल सत्ती के बारे में कहा कि जब इनकी सरकार बनी तो इनका मंत्री बनना तय था लेकिन चुनाव हार गए। जब सरकार नहीं बनी तो यह चुनाव जीत गए।

यह भी पढ़ें- Himachal News: बिलासपुर नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा के कमल गौतम निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें