Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को पहली कक्षा से ही मिलेगा पढ़ाई के लिए हिंदी-इंग्लिश मीडियम चुनने का मौका; आदेश जारी

Himachal Pradesh News हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका विकल्प बच्चों को दे दिया है। बता दें इस बाबत सरकार ने कक्षा 1 व 2 में अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया था। वीरवार को इसमें संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के 10300 प्राइमरी स्कूलों में यह नियम सत्र 2024-25 से लागू हो जाएगा।

By rohit nagpal Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 05 Jan 2024 12:52 PM (IST)
Hero Image
सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ते हुए (जागरण फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला (Himachal Pradesh News)। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका विकल्प बच्चों को दे दिया है। यदि वे हिन्दी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं तो हिंदी में पढ़ाई कर सकते हैं, और अगर अंग्रेजी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं तो अंग्रेजी में पढ़ाई कर सकते हैं। 

हिमाचल में 10,300 हैं प्राइमरी स्कूल

पहले सरकार ने कक्षा 1 व 2 में अंग्रेजी में पढ़ाई करवाने का निर्णय लिया था। वीरवार को इसमें संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के 10,300 प्राइमरी स्कूलों में यह नियम शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंंदर सिंह सुक्खू ने स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाने की घोषणा की थी। अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है।

शिक्षा निदेशक व SSA के राज्य परियोजना निदेशक को पत्र जारी

शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा-1 और 2 में ही दोनों माध्यमों यानि अंग्रेजी व हिंदी में पढ़ने का विकल्प छात्रों के पास होगा। हर साल इसमे दो कक्षा ऐड होती रहेगी। 2025-26 से दो और कक्षाएं इसमें शामिल की जाएंगी। उप सचिव प्रारम्भिक शिक्षा तूलिका शर्मा की ओर से वीरवार को इस सम्बंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक व एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक को पत्र जारी किया है।

इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई का बोझ नहीं थोपेगा।

इसमे प्रारंभिक शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को अभी से तैयारियां करने को कहा गया है। अंग्रेजी माध्यम शुरू करने और सत्र के बीच में शिक्षकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने को भी कहा है, जिससे शिक्षकों को पढ़ाने में कोई परेशानी न आए।

अभी पहली कक्षा में सिर्फ हिंदी, अंग्रेजी और गणित की तीन किताबें हैं। अंग्रेजी की हालांकि दो किताबें हैं। इसके अलावा अध्यापकों को इंग्लिश मीडियम के लिए अलग से ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कुछ छात्र हिंदी मीडियम में पढ़ना चाहते हैं ऐसे में विभाग जबरन उन पर इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई का बोझ नहीं थोपेगा।

यह भी पढ़ें- Himachal Lok sabha Election: हिमाचल के दौरे पर जेपी नड्डा, सोलन में किया रोड शो; लोकसभा चुनाव पर होगी कोर ग्रुप की बैठक

यह भी पढ़ें- SC में सुनवाई के बाद, संजय कुंडू ने HC में लगाई फैसला वापस लेने की गुहार; कारोबारी को धमकाने के आरोप में हुआ था तबादला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें