Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: ये हमारे लिए "गौरव का क्षण", पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- राम मंदिर के लिए हजारों लोगों ने दी आहुति

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिमाचल प्रदेश में नेता विपक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये समय हमारे लिए “गौरव का क्षण” है। उन्होंने शिमला के गंज बाजार में कृष्ण मंदिर में यज्ञ किया। इसके साथ ही उन्होंने रामायण के पाठ में भी भाग लिया। जयराम ठाकुर ने कारसेवकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है।

By Agency Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Mon, 22 Jan 2024 05:22 PM (IST)
Hero Image
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर बोले- ये हमारे लिए "गौरव का क्षण"

एएनआई, शिमला। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिमाचल प्रदेश में नेता विपक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये समय हमारे लिए “गौरव का क्षण” है। उन्होंने शिमला के गंज बाजार में कृष्ण मंदिर में यज्ञ किया। इसके साथ ही उन्होंने रामायण के पाठ में भी भाग लिया।  

हजारों लोगों ने दी प्राणों की आहुति

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जयराम ठाकुर ने कारसेवकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन पा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। भगवान राम के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राणों का आहूति दी है। जयराम ठाकुर ने उन सभी कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी।  

राम मंदिर, शिमला में स्थानीय जनता के साथ अयोध्या में आयोजित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखने का सौभाग्य मिला।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन और समस्त देशवासियों को विशेष बधाई एवं… pic.twitter.com/gsiep2IZGn

— Jairam Thakur 🇮🇳 (@jairamthakurbjp) January 22, 2024

पिछले 11 दिनों से व्रत कर रहे पीएम मोदी

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के लिए बड़ा योगदान दिया है। ठाकुर ने कहा कि पीएम पिछले 11 दिनों से व्रत कर रहे हैं। वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। इसके साथ उन्होंने पीएम मोदी को भी राम मंदिर के लिए बधाई दी।

भक्ति और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

इसी के साथ-साथ जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि राम मंदिर बनाने से लोगों में भक्ति और हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 

पीएम ने देशवासियों से की दीपक जलाने की अपील

भारतवर्ष ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस अवसर को दिवाली की तरह बना रही है। वहीं ये भी बता दें कि इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में दीपक जलाने की भी अपील की है। ठाकुर ने कहा कि मैंने भी यज्ञ के साथ-साथ रामायण पाठ में भाग लिया। ये एक ऐसा कदम है, जिससे संस्कृति का प्रचार, लोगों में भक्ति और राष्ट्र का विकास होगा।

पीएम मोदी ने की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि आज 22 जनवरी को पीएम मोदी ने अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नेतृत्व किया। पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य क्षण हर किसी के लिए भावनात्मक क्षण है। इस अनूठे कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य है। “जय सियाराम”।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें