Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekend Tourism:वीकेंड मनाने के लिए हिल्‍स क्‍वीन पहुंचे सैलानी, होटल के मालिक कूट रहे हैं चांदी

राजधानी शिमला में शुक्रवार को ही बाहरी राज्यों से सैलानी आने शुरू हो गए हैं। सप्ताहंत मनाने के लिए सैलानियों की आमद लगातर बढ़ रही है। दो से तीन महीने पहले तक सैलानियों की आमद बहुत कम रह गई थी।

By rohit nagpalEdited By: Richa RanaUpdated: Fri, 18 Nov 2022 06:07 PM (IST)
Hero Image
राजधानी शिमला में शुक्रवार को ही बाहरी राज्यों से सैलानी आने शुरू हो गए हैं।

शिमला,जागरण संवाददाता। राजधानी शिमला में शुक्रवार को ही बाहरी राज्यों से सैलानी आने शुरू हो गए हैं। सप्ताहंत मनाने के लिए सैलानियों की आमद लगातर बढ़ रही है। दो से तीन महीने पहले तक सैलानियों की आमद बहुत कम रह गई थी।अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने के बाद राजधानी में ठंड बढ़ रही है। सैलानियों की तादाद भी निरंतर बढ़ रही है। इससे वीकेंड पर शिमला शहर के सभी होटल व रेस्तरां में भी आक्यूपैंसी बढ़ने लगी है। होटलों में सैलानियों की आमद 60 से 70 फीसद तक पहुंच गई है। होटलों के अलावा शिमला शहर में साप्ताहंत पर बाहरी राज्यों से आ रही टौक्सियों की संख्या भी बढ़ जाती है। कई बार तो साप्ताहंत पर शिमला शहर की सभी पार्किंग पूरी तरह से भर रहती हैं। साप्ताहंत पर भी जहां शहर की सड़कें खाली रहती थी, वहां पर अब जाम की स्थिति पर्यटन स्थलों के रास्तों में बन जाती है।

शिमला में पर्यटकों के बढ़ने से पर्यटन कारोबार भी तेजी से बढ़ने लगा

इसके अलावा शाम के समय सैलानी रिज मैदान व माल रोड पर टहलने ते लिए पहुंचते हैं। अधिकतर सैलानी सुबह शहर के साथ लगते पर्यटन स्थलों पर जाते हैं,. वहीं शाम को मालरोड पहुंच जाते हैं। इन दिनों शिमला में पर्यटकों के बढ़ने से पर्यटन कारोबार भी तेजी से बढ़ने लगा है। शहर के सभी पर्यटन कारोबारी भी सैलानियों की बढ़ती आमद को देख उत्साहित है। लिफ्ट कर्मचारी पृथ्वीराज और टैक्सी कारोबारी लक्की का कहना है कि इन दिनों बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। लक्की का कहना है कि टैक्सियों में अब पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कई बार तो सैलानी इतने होते हैं कि दूसरी टैक्सी का इंतजाम करना पड़ता है। वहीं लिफ्ट कारोबारी पृथ्वीराज का कहना है कि लिफ्ट के पास भी अब सैलानियों की चहलपहल बढ़ गई है। शाम के समय तो लिफ्ट के पास सैलानियों की लंबी कतारें लगती है।

ये भी पढ़ें: Himachal Election Result: एक महीना छराबड़ा में रहने के बाद दिल्‍ली लौटीं प्रियंका गांधी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें