Move to Jagran APP

Himachal News: मुख्यमंत्री की अनूठी पहल: समस्याएं सुलझाने आज से ग्रामीणों के द्वार जाएंगे सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 अक्टूबर को शिमला जिले के डोडरा क्वार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से लाभान्वित महिलाओं से भी मुलाकात करेंगे। इस पहल का उद्देश्य राज्य को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए जिला मुख्यालयों में न जाना पड़े।

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sat, 26 Oct 2024 11:48 AM (IST)
Hero Image
सीएम सुक्खू डोडरा-क्वार की महिलाओं को आज देंगे सुख सम्मान निधि योजना का लाभ
राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब समस्याएं सुलझाने ग्रामीणों के घरद्वार पहुंचेंगे। इस अनूठी पहल के तहत वह 26 अक्टूबर को शिमला जिला के दूरदराज के क्षेत्र डोडरा क्वार की महिलाओं को ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ से लाभान्वित करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम डोडरा में करेंगे और देर शाम तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लिया गया ये निर्णय

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज के गांवों में जाकर लोगों की शिकायतों का उनके घरद्वार पर निवारण करना है। इसी तरह के निर्देश मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी जारी किए गए हैं, ताकि राज्य के ग्रामीणों को छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालयों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने गांवों की ओर रुख करने का निर्णय लिया है, ताकि विकास कार्यों के माध्यम से उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके।

सीएम की पहले से लोग उत्साहित

उन्होंने कहा कि गांव के लोग भोले-भाले तथा मेहनती हैं, जो रोजमर्रा की कठिनाइयों का डटकर सामना करते हैं तथा वर्तमान सरकार उनकी कठिनाइयों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके घरद्वार पर जाकर उनसे संवाद करेगी और जन समस्याओं का मौके पर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू डोडरा क्वार दौरे के दौरान जनसमूह को संबोधित करने के अतिरिक्त उनसे व्यक्तिगत रूप से भी मिलेंगे। अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का तत्काल निवारण करने के निर्देश देंगे। उपमंडलाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश ने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री की इस पहल से उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें- 'जनता से एक-एक कर सुविधा छिन रही कांग्रेस सरकार', जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला

हिमाचल निकेतन का कार्य समय पर पूरा करें- सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से हिमाचलवासियों को विभिन्न कार्यों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके बनने से विशेषकर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस पांच मंजिला भवन का निर्माण 57.72 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण प्रदेश के अधिकारियों को निरंतर केंद सरकार से बैठकों के संदर्भ में जाना रहता है। यहां वर्तमान में 100 से अधिक कमरों की व्यवस्था है। हिमाचल निकेतन के बाद कमरों की संख्य 200 तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें- HRTC कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलेगा बोनस, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने दिए निर्देश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।