Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Weather: सात जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 41 सड़कें बंद; अब तक 1217 करोड़ का नुकसान

Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश के लोग इन दिनों मौसम की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में 41 सड़कें बंद हैं। वहीं बारिश होने के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हैं।

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 27 Aug 2024 08:36 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने मंगलवार को सात जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में आंधी चलने के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

सोमवार को नारकंडा में 27, सिरमौर के धौलाकुआं में 17, धर्मशाला में 14 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 211 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

अब तक मानसून से 1217 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में अब तक मानसून के दौरान 1217 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। विभाग ने तीन दिन तक कई स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई है। बीते दिनों जंस्कार, लेह लद्दाख व काजा घाटी की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। वहीं रविवार को लंबे समय बाद रोहतांग दर्रे में 93 पर्यटक वाहन पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने किसान आंदोलन को लेकर ऐसा क्या बोल डाला जिसपर मच गया बवाल, BJP ने भी कर लिया किनारा

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान            न्यूनतम     अधिकतम

शिमला           17.4         24.0

सुंदरनगर        22.4         33.0

भुंतर              22.0         33.6

कल्पा            14.0          25.0

धर्मशाला        20.5         30.0

ऊना             21.0         33.0

नाहन            24.3         30.5

सोलन           20.6         30.3

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: जोगेंद्रनगर में भीषण कार हादसा, एक की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर