Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2023: जेल में बंद... फिर भी रखेंगी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत, महिला कैदियों के लिए जेल में विशेष व्यवस्था

शिमला की जेल में बंद महिला कैदी करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ऐसे में त्यौहारी सीजन चल रहा है और 1 नवंबर को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं चांद का दिदार करने के बाद ही अपने व्रत को खोलती है। इस बार भी जेल की चार दिवारी में भी इस दिन चूड़ियों की खनक सुनाई देगी।

By Anil ThakurEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sat, 21 Oct 2023 05:39 PM (IST)
Hero Image
जेल में बंद महिला कैदी भी रखेंगी 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत

जागरण संवाददाता, शिमला। Women Prisoners Will Keep fast त्यौहारी सीजन चल रहा है और 1 नवंबर को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। चांद का दिदार करने के बाद ही अपने व्रत को खोलती है। जेल की चार दिवारी में भी इस दिन चूड़ियों की खनक सुनाई देगी। विभिन्न तरह के अपराध में सजा काट रही महिला अपराधी अपने पति की दीर्घायू के लिए व्रत रखेगी। केंद्रिय आदर्श कारागार कंडा में इस वक्त 21 महिला कैदी सजा काट रही है।

जबकि शिमला के कैथू स्थित कारागार में 6 महिला अपराधी सजा काट रही है। इनमें से कई व्रत रखती है। महिला अपराधियों के लिए जेल प्रशासन सुबह के समय सरगी की थाली से लेकर रात को होने वाली पुजा के लिए थाली व अन्य तरह की सामग्री उपलब्ध करवाएगा। यही नहीं व्रत के दिन खाने के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। इससे पहले भी जेल विभाग महिला कैदियों के लिए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करवाने व इस दिन उनसे मिलने की व्यवस्था करवा चुका है। इस बार भी इसी तरह के प्रयास किए जाएंगे।

जैल में बंद कैदी कर रहे ये काम

प्रदेश जेल विभाग जेलों में बंद कैदियों के लिए अलग-अलग प्रयोग करता है। यहां की जेलों में कैदी बेकिंग, फर्निचर बनाने, शॉल बुनने, सिलाई-कढाई और दूसरे काम करने में खुद को व्यस्त रखते हैं। इतना ही नहीं जेलों में बंद होने के बावजूद वे अपनी आय कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 'देश को जोड़ने में युवाओं का सहयोग अपेक्षित', मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बोले जयराम ठाकुर

कैदियों ने नवरात्रों में रखे व्रत, जेल प्रशासन ने करवाया हवन

शिमला स्थित आदर्श कारागार कंडा व कैथू में शारदीय नवरात्रों में भी 95 कैदियों ने व्रत रखा है। इनमें 75 पुरुष व 20 महिला कैदी है। ये कैदी हत्या, लूटपाट, चोरी, बलात्कार व नशे के मामलों में पकड़े गए हैं। आदर्श जेल कंडा के जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने कहा कि जिन कैदियों ने व्रत रखा है उनके लिए फलआहार, जूस, दूध इत्यादी का इंतजाम किया जा रहा है। जेल मैनुअल के हिसाब से भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

धर्म के प्रति कम नहीं हुई आस्था

अपने जुर्म के लिए कैदी जेल में सजा काट रहे हैं। बावजूद इसके धर्म के प्रति उनकी आस्था कम नहीं हुई है। इन दिनों नवरात्रें चल रहे हैं तो कैदियों ने जेल में नवरात्रों के व्रत रखें है। 1 नवंबर को करवा चौथ है। उस दिन महिला कैदी व्रत रखेंगे। जेल प्रशासन के अनुसार रमजान के महीनों में भी कई अपराधियों ने रोजे रखे थे।

कहां कितने कैदी काट रहे सजा

केंद्रिय आदर्श कारागार कंडा में कुल 545 कैदी सजा काट रहे हैं। इनमें 524 पुरुष कैदी हैं व 21 महिला कैदी शामिल है। जबकि कैथू जेल में 236 कैदी हैं। इनमें 230 पुरुष व 6 महिला कैदी शामिल है।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में खुल रहे निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम लगाए सरकार', अधीनस्थ चयन बोर्ड के सेवानिवृत सचिव ने दिया बयान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर