Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather News: हिमाचल के कई जिलों में आज और कल धुंध का यलो अलर्ट जारी, बर्फबारी के कोई आसार नहीं

मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को मंडी कांगड़ा ऊना हमीरपुर बिलासपुर सोलन व सिरमौर में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल छा सकते हैं। प्रदेश के सात जिलों में धुंध के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।

By Yadvinder Sharma Edited By: Jeet KumarUpdated: Tue, 02 Jan 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल के कई जिलों में आज और कल धुंध का यलो अलर्ट जारी

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के सात जिलों में धुंध के कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। नारकंडा व केलंग को छोड़कर बाकी सभी स्थानों से अधिक ठंडा दिन ऊना में दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को मंडी, कांगड़ा, सिरमौर आदि में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।

धूप निकलने के बावजूद अधितम तापमान में मामूली अंतर आया है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को मंडी, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल छा सकते हैं।

हिमाचल में दिसंबर में 2016 के बाद सबसे कम वर्षा

प्रदेश में वर्ष 2016 के बाद दिसंबर में सबसे कम वर्षा हुई है। 10 जिलों में सामान्य से 80 से 99 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में दिसंबर में सामान्य वर्षा 38 मिलीमीटर के मुकाबले 5.8 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा के साथ 85 प्रतिशत कम हुई है।

पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक प्रदेश में 82.9 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 45.2 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा 45 प्रतिशत कम हुई है। जिला हमीरपुर व चंबा में सामान्य, ऊना व बिलासपुर में अधिक वर्षा हुई है। जिला लाहुल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर में कम वर्षा हुई है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर