Move to Jagran APP

Himachal Pradesh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला, लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राजीव बिंदल ने कहा कि यह मित्रों की सरकार है। उन्होंने चंबा और कालाअंब में पुलिस वालों के साथ हुई घटनाओं पर भी सरकार को आड़े हाथ लिया।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Published: Thu, 13 Jun 2024 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2024 01:41 PM (IST)
राजीव बिंदल ने हिमाचल के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, नाहन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की इतनी खराब दुर्दशा हो चुकी है कि पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं है।

डॉक्टर बिंदल ने कहा कि यह सरकार मित्रों की सरकार है। सरकार को सिर्फ अपने मित्रों की चिंता है। आम जनता भय के साए में अपना जीवन जीने को मजबूर है।

'पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे'

डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि बुधवार को चंबा और सिरमौर जिलों में पुलिस कर्मचारी के साथ दो घटनाएं हुई। चंबा जिला में आईबी कर्मचारी की हत्या के शव को पुलिस चौकी के समीप फेंक दिया गया। दूसरा मामला जिला सिरमौर कालाअंब का है।

जहां पर एक पुलिस कर्मचारी पर इतना राजनीति व प्रशासनिक दबाव डाला गया कि वह डिप्रेशन में चला गया। उसने वीडियो बनाकर अपना इस्तीफा देने की बात कह डाली। उसके बाद से पुलिस जवान लापता है। मगर कांग्रेस सरकार मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास गृह विभाग भी है, मगर उनके कार्यकाल में अब पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: कालाअंब पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

ड्रग्स और अवैध खनन को लेकर भी बोला हमला

डेढ़ वर्ष में हिमाचल प्रदेश में ड्रग और खनन माफिया बेलगाम हो गए हैं। एक साल पहले चंबा में दलित युवक की हत्या की गई, वहां पर मुख्यमंत्री आज तक नहीं गए। हिमाचल प्रदेश में बंदूक की नोक पर लोगों को उठाया जा रहा है, फिरौती ली जा रही है। पुलिस थाने के सामने डबल मर्डर हो रहे है।

मगर सरकार कोई भी कड़ा संज्ञान नहीं ले रही है। परिणाम स्वरूप पुलिस कर्मचारी रिजाइन कर रहे हैं। कालाअंब क्षेत्र में भारी भरकम अवैध खनन हो रहा है, कालाअंब की नदी नाला बन कर रह गई है। इस सब खनन के पीछे कौन है, क्यों प्रदेश सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।

डेढ़ वर्ष में ही प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया है। डॉ राजीव बिंदल ने लापता पुलिस जवान की तलाश और मामले की जांच करने के लिए एसआईटी गठन की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Shimla Summer Festival में हिमाचली, पंजाबी व बॉलीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल, तैयारियों में जुटा प्रशासन


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.