Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sirmaur News: पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में डूबा युवक, गोताखोर कर रहे तलाश

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान सोमवार को यमुना नदी में एक 18 साल के युवक के डुबने के कारण मौत हो गई। नदी की तेज धार की चपेट में आने से बिहार का युवक नदी की गहरी सतह में समा गया। युवका की पहचान नाम मनीष कुमार पुत्र उदय शर्मा निवासी गांव हरसी मंगनवा जिला सरसा बिहार के रूप में हुई।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Mon, 20 Nov 2023 09:10 PM (IST)
Hero Image
सिरमौर के पांवटा साहिब में छठ पूजा पर यमुना नदी में डूबा बिहार का युवक

जागरण संवाददाता, नाहन। Boy Drown In Yamuna River During Chhath Puja: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान सोमवार को यमुना नदी की तेज धार की चपेट में आने से बिहार का एक युवक नदी की गहरी सतह में समा गया।

सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में स्नान करते समय 18 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र उदय शर्मा निवासी गांव हरसी मंगनवा जिला सरसा बिहार अचानक डूब गया। जिसका देर शाम तक कोई भी सुराग नहीं पुलिस और सर्च अभियान टीम को नहीं लग सका।

छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा

करीब आठ बजे लोगों ने पांवटा साहिब पुलिस को यमुना नदी में युवक के डूबने की सूचना दी, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पांवटा साहिब के मां यमुना स्थान घाट पर सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान नहाते समय अचानक यह हादसा पेश आया। इसके बाद परिजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस टीम गोताखोरो की मदद से यमुना नदी में युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

मौके पर मौजूद लोगों ने ये बताया

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पीड़ित महिला के पास तीन लड़के हैं और एक लड़की हैं। इनमें बड़ा लड़का जैसे ही नदी में स्नान करने गया, तो एकाएक गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद मां और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, बेटे की मां लोगों से मनीष को ढूंढने की गुहार लगा रही है।

ये भी पढ़ें- Cryptocurrency मामले में आठ हजार पेजों की जल्द होगी चार्जशीट दाखिल, 19 गिरफ्तार; कई अब भी फरार

युवक को किया जा रहा ढूंढ़ने का प्रयास

वही पांवटा साहिब पुलिस थाना प्रभारी अशोक चौहान से बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला हैं।

बताया जा रहा है कि मनीष कुमार पांवटा साहिब के रामपुरघाट स्थित जियोन लाइफ साइंस फार्मा कंपनी में काम करता था। फिलहाल, पांवटा पुलिस मौके पर है और गोताखोरों की टीम युवक को ढूंढने की कोशिश कर रही है। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि यमुना नदी में लापता युवक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- जेओए आईटी पेपर लीक मामले के आरोपी नितिन आजाद ने जमानत याचिका ली वापिस, सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज