Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: सिरमौर में 23 शतायु करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 80 साल से अधिक उम्र के 2102 मतदाता

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से 16वीं विधानसभा के लिए 23 शतायु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के 2102 मतदाता हैं जबकि 100 वर्ष की आयु के 23 मतदाता हैं।

By Virender KumarEdited By: Updated: Fri, 28 Oct 2022 04:56 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: सिरमौर में 23 शतायु करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

नाहन, राजन पुंडीर। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से 16वीं विधानसभा के लिए 23 शतायु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के 2102 मतदाता हैं, जबकि 100 वर्ष की आयु के 23 मतदाता हैं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से ऊपर एक मतदाता, नाहन विधानसभा क्षेत्र में दो, श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से दो, शिलाई विधानसभा क्षेत्र से छह तथा सबसे अधिक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 12 मतदाता हैं। वहीं, 80 वर्ष की आयु से अधिक पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 200 मतदाता, नाहन विधानसभा क्षेत्र में 462, श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में 867, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 360 तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 213 मतदाता हैं। पहली बार 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर की भी व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। यदि 80 वर्ष के ऊपर के मतदाता मतदान केंद्र नहीं जाना चाहते, तो मतदान कर्मचारी इनके घर पर आकर इनका गुप्त मतदान करवाएंगे।

दिव्यांग कर्मचारी संभालेंगे जिला के पांच पोलिंग बूथों की कमान 

जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के पांच पोलिंग बूथों की कमान पहली बार दिव्यांग कर्मचारियों के पास होगी। इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच पोलिंग बूथों पर सभी दिव्यांग कर्मचारी होंगे। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के 108 पोलिंग बूथ बनाह की सेर में 712 मतदाता हैं, जिसमें 352 पुरुष तथा 360 महिलाएं हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 41 शमशेरगंज में 599 मतदाता हैं, जिसमें 283 पुरुष तथा 316 महिला हैं। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 47 अंधेरी में 678 मतदाता हैं, जिसमें 345 पुरुष तथा 333 महिलाएं शामिल हैं। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 47 देवीनगर चार पर 273 मतदाता हैं, जिसमें 138 पुरुष तथा 135 महिलाएं हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 44 शिलाई तीन में 718 मतदाता हैं, जिसमें 382 पुरुष तथा 336 महिलाएं शामिल हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर