Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना प्रभारी जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत, राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार

Jeet Singh Died हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंस्‍पेक्‍टर का अंतिम संस्‍कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा। जीत सिंह पुलिस विभाग में 22 दिसंबर 1986 को बतौर कॉन्‍स्टेबल भर्ती हुए थे। जिला सिरमौर में इंस्पेक्टर जीत सिंह 15 फरवरी 2022 को नाहन में ज्वाइन किया था।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Fri, 01 Mar 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना प्रभारी जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह (Jeet Singh Died) महल की शुक्रवार सुबह 5:30 बजे पांवटा साहिब में हार्टअटैक से मौत हो गई। सिरमौर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत सिंह धर्मशाला में कोर्ट एविडेंस के लिए शुक्रवार को निकलने थे। इसलिए वह वीरवार देर शाम को पांवटा साहिब में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। सुबह जीत सिंह ने उनके साथ जाना था।

जीत सिंह को पड़ा साइलेंट अटैक

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के आसपास जीत सिंह को साइलेंट अटैक पड़ा। फिर उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले ही जीत सिंह के हार्ट स्टंट डाले हुए थे। वह कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। मगर फिर भी वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इंस्पेक्टर जीत सिंह का जन्म 16 अक्टूबर 1966 को ऊना जिला के सनौली गांव में हुआ था।

यह भी पढ़ें: Himachal Fire: नाहन के गुन्नूघाट में गोदाम में भीषण आग, धूं-धूं कर जल गया लाखों का सामान; मौके पर पहुंची दमकल टीम

1986 में कॉन्‍स्‍टेबल के रूप में हुए थे भर्ती

जीत सिंह पुलिस विभाग में 22 दिसंबर 1986 को बतौर कॉन्‍स्टेबल भर्ती हुए थे। जिला सिरमौर में इंस्पेक्टर जीत सिंह 15 फरवरी 2022 को नाहन में ज्वाइन किया था। उसके बाद कुछ महीनों के लिए वह पुलिस थाना पुरुवाला के प्रभारी भी रहे। नवंबर 2023 में श्रीरेणुकाजी पुलिस थाना प्रभारी के पद पर ट्रांसफर हुए थे। जहां पर वह अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें: Himachal Accident: कोलार में बस और कार की भयंकर टक्कर, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे; तीन लोग घायल

जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि इंस्पेक्टर जीत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस संदर्भ में ऊना पुलिस को जानकारी दे दी गई हैं। इंस्पेक्टर जीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस विभाग ने जारी की राशि

इंस्पेक्टर जीत सिंह की पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर ले जाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 35000 की राशि भी जारी की गई है।